Thu. Feb 12th, 2026

 बूढी गंडक नदी का जलस्तर बढने से किसानों का हजारों एकड़ में लगी फसल हुई बर्बाद

 

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

04 अगस्त 2020 मंगलवार

प्रखंड क्षेत्र में बूढी गंडक नदी के जलस्तर में लागातार वृद्धि से क्षेत्र के सैकड़ो किसानो के द्वारा लगभग हजारों एकड़ में लगायी गयी लहलहाती फसल देखते ही देखते बूढी गंडक नदी ने बर्बाद कर दिया है ।

किसानो ने बड़े उम्मीद के साथ उधार व महाजन से कर्ज लेकर अपने अपने फसल लगाये थे की फसल लगने के बाद उससे अच्छी आमदनी होगी। परन्तु उन्हें अब महाजनों के कर्ज चूकाने की चिन्ता सताने लगी है। सोयाबीन, मक्का, धान सहित अन्य फसले पूर्णतः बर्बाद हो गयी है। इतना ही नहीं क्षेत्र के सिकरहुला, राजापुर, भवानंदपुर, नवटोलिया, पानापुर, पबड़ा ढाव, मलहडीह, डीहपर सहित दर्जनों गांव के किसानो के समक्ष मवेशी के चारे की मूल समस्या उत्पन्न हो गई है।

जबकि इस क्षेत्र के अधिकांश किसान मवेशी पालकर ही अपना जीवन यापन करते है। बूढी गंडक नदी ने अपने आगोश में लेकर मवेशियों के चारे को भी बर्बाद कर दिया है। अब मवेशी पालको के समक्ष उसके चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे किसान परेशान हैं। प्रशासनिक स्तर पर आश्वासन के सिवा अभी तक कृषको को कुछ भी मदद नहीं मिल पाया है।

 

 गैस एजेंसी के गेट से चोरो ने बाइक उड़ाया

भगवानपुर थान क्षेत्र के जोकिया गांव निवासी रामसुदेश चौधरी के पुत्र पंकज कुमार ने वीरपुर थाने में अपने बाइक के चोरी होने संवंधी प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि हम अपनी बाइक से गैस सिलेंडर लेने के लिए आये एवं वीरपुर इण्डेन ग्रामीण बितरक गेट के सामने बाइक लगाकर काउंटर पर पूर्जा कटाने गये।

पूर्जा कटा कर लौटने पर देखा कि बाइक सहित खाली सिलेंडर भी गायब है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed