Thu. Feb 12th, 2026

जनसंवाद मंच के जिला संयोजक एवं समाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता शिवदयाल जी आप में शामिल

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

30 जुलाई 2020 गुरुवार

जनसंवाद मंच के जिला संयोजक एवं जिले के प्रमुख समाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता शिवदयाल ने वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह एवं प्रदेश संगठन सचिव पंकज प्रियदर्शी के नेतृत्व में आप के बिहार प्रभारी सासंद संजय सिंह के समक्ष इलाहाबाद में आप की सदस्यता ग्रहण किया।

अधिवक्ता शिवदयाल के आम आदमी पार्टी से जुड़ने पर आप के साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। आप के कार्यकताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी है।साथ ही विश्वास व्यक्त किया है कि उनके आने से जिले में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बधाई देने वाले में प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष अंगेश सिंह, जिला अध्यक्ष शहजाद सैफी, जिला संग़ठन सचिव अभिषेक जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष मीरा सिंह, प्रदेश के युवा संगठन सचिव अमरजीत कुमार यादव, जिला संगठन सचिव गणेश दत्त, युवा जिलाध्यक्ष दिव्यरंजन सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed