बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
29 जुलाई 2020 बुधवार
संपूर्ण बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर से व्याप्त बाढ़ के कारण आमजन बहुत ही संकट में हैं। नदियों के उफान के कारण तटबंध के ऊपर पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण कई जगहों पर बांध से पानी रिसाव की खबरें आ रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक और ग्रामीणों की तत्परता के कारण उसे ठीक कर लिया जा रहा है।
आम लोगों एवं प्रशासन के अधिकारियों की मदद हेतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्यरत हैं। आज उसी कड़ी में चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के बसही बांध का निरीक्षण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह की नेतृत्व में किया। जिसमें जिला भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, निवर्तमान जिला मंत्री रामप्रवेश सहनी मौजूद थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व के समय में बसही बांध के क्षतिग्रस्त होने से जिस प्रकार की आपदा का सामना संपूर्ण चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को करना पड़ा उस तरह की नौबत फिर दोबारा ना आए। इस हेतु समाज के बुद्धिजीवी, स्थानीय लोग, शासन-प्रशासन संपूर्ण चुस्ती के साथ आपदा बचाव के कार्य में लगे हुए हैं।
बूढ़ी गंडक का बढ़ता जलस्तर निश्चित तौर पर चिंताजनक है। किंतु उस चिंता के बाद भी समस्या के समाधान हेतु जिस प्रकार से सभी लोग लगे हुए हैं वह सकारात्मकता के भाव को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। कोरोना की इस वैश्विक महामारी के बीच बाढ़ के संकट से जूझते बिहार में अब किसानों, श्रमिक मजदूरों की स्थिति को विशेष ध्यान में रखकर शासन प्रशासन कार्यरत है।
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के संबंधित मंत्रियों को पत्र लिखकर संपूर्ण बेगूसराय जिले में बाढ़ नियंत्रण के कार्यों में व्यापक गति लाने हेतु पहल की है। आज मौके पर उन्होंने जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह समेत मंडल अध्यक्ष चन्द्रभूषण शर्मा से बात कर बताया कि संबंधित विभागों को लिखा गया पत्र के आलोक में प्राप्त उत्तर के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई है कि संबंधित तटबंध का मरम्मती कार्य जल्द आरम्भ हो जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर से लेकर जिले भर के कार्यकर्ता नित्य नए क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा एवं उक्त स्थान पर तटबंध के मरम्मत का कार्य की निगरानी कर रहे हैं। संपूर्ण बिहार में बेगूसराय औद्योगिक नगरी के रूप में अपनी विशेष पहचान रखता है और उस पहचान को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने में में बाढ़ के संकट से उबरना अति आवश्यक है।
चेरियाबरियारपुर क्षेत्र के बसही बांध का निरीक्षण कर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने लोगों को यह आश्वासन दिया कि किसी भी विषम परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूर्ण मजबूती के साथ लोगों से जुड़ कर उसका मुकाबला करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

