बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
29 जुलाई 2020 बुधवार
बेगूसराय में डबल मर्डर से लोगों में दहशत फैल गई। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े दो युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के ठाकुरीचक की है।
खबरों के अनुसार मृतक की पहचान गढ़हरा वार्ड-6 निवासी सिकंदर सिंह के पुत्र यशराज कुमार व एफसीआई ओपी क्षेत्र के बीहट निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई।
बताया जाता है कि सौरव कुमार और यशराज कुमार ठाकुरीचक चौक स्थित लीची बगीचा में थे। उसी समय दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी आए और गोली चलानी शुरू कर दी। जहां मौके पर ही दोनो युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी फरार हो गए।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंच अपराधियों की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना से आक्रोशित लोगों ने बरौनी- जीरोमाइल मुख्य पथ पर शव रखकर जाम कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश व वर्चस्व को लेकर हत्या की गई है।

