Thu. Feb 12th, 2026

सीएचसी की एक और एएनएम मिली कोरोना पॉजिटिव

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

सीएचसी की एक और एएनएम मिली कोरोना पॉजिटिव

रिपोर्ट –  वीरेन्द्र यादव ,

एकमा प्रखंड व नगर पंचायत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.आज फिर सीएचसी की एक एएनएम रैंडम कोविड 19 किट से जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई.कोरोना से सीएचसी की अब तीन एएनएम संक्रमित हो गई. पीड़ितों कि सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले पुलिस कर्मी और स्वास्थ्य कर्मी लगातार कोरोना संक्रमण के चपेट में आ रहे है. बावजूद इन विभागों के कर्मचारी अपने कार्यों का निष्पादन त्वरित गति से कर रहे है. पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लगातार महामारी से बचाने के लिए लोगों को सचेत कर रहा है.उल्लेखनीय है कि एकमा थाना के एक एएसआई और सीएचसी के दो एएनएम पहले से कोरोना संक्रमित है.इसके अलावे लाकठछपरा गांव में चार, नवादा, आमड़ाढ़ी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित है.जिला प्रशासन के आदेश पर संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई किये गये है.वहीं सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से एकमा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार गुप्त एकमा बाजार में जागरूकता अभियान चलाकर व लॉक डाउन को लागू कराने में एक हिन्दी फिल्म के नायक सिंघम की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है.लोगों का इन्हें अपार स्नेह व सहयोग मिल रहा है.बाजार के लोग इन्हें सिंघम कहते है.

Related Post

You Missed