Mon. Mar 30th, 2026

गोपालगंज जिला जनता दल यू0 का विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न

गोपालगंज–

बबलू कुमार-

29 जुलाई 2020 बुधवार

गोपालगंज जिला जनता दल यू0 का बैकुंठपुर, गोपालगंज, कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया।

वर्चुअल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा में संसदीय दल के नेता राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रभारी राम चन्द्र प्रसाद सिह ने कहा कि नीतीश कुमार ऐसे नेता हैं जो केवल कहते नही हैं जो कहते है उसे कर के दिखाते भी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सामाजिक न्याय को धरातल पर उतार कर दिखाया। बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर दिन विकास के नये इतिहास रच रहा हैं।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठकर कभी भी संकीर्ण मानसिकता की राजनीतिक नही किया। वे पूरे बिहार को अपना परिवार मानकर सब को न्याय के साथ विकास की गति पहुचाने का काम किया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिह ललन ने कहा कि लालू – राबड़ी के राज में बिहार का नाम सुनकर लोग डर जाते थे। आतंक, अपहरण, हत्या, लूट , बलात्कार सरेआम दिन दहाड़े होता था। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही थी। बिहार में चारो तरफ लूट मचा था। बिहार से सारे उधोग धंधे बंद हो गये थे ।

अशोक चौधरी मंत्री भवन निर्माण विभाग ने कहा कि बदहाल बिहार को नीतीश कुमार ने विकसित बिहार बनाकर बिहार के लोगो को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराकर खुशहाल जीवन जीने की उम्मीद जगाई।

मंत्री समाज कल्याण विभाग राम सेवक सिह ने कहा कि कोरोना काल मे जो बिहार से बाहर हमारे भाई बन्धु रोजी रोजगार के लिए गए थे। उन सभी को बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4500 बसों के माध्यम से और स्पेशल ट्रेन के माध्यम से बिहार लाने का काम किया। सबको कोरोनटाई सेंटर में रखकर उनसब को स्वस्थ्य शकुशल उनके घर भेजा। कोरोनटाई सेंटर में एक ब्यक्ति पर सरकार ने 5300 रुपये खर्च किया।

सांसद एवं राज्यसभा में उप सभापति हृदयनारायण सिह ने कहा कि बिहार में नीतीश जी ने सड़को का जाल बिछाकर देश और दुनिया से बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने का काम किया। बिहार में सड़क की जगह गढ़े ही गढ़े थे। 12 घण्टे लगते थे पटना राजधानी आने में और आज बिहार में नीतीश जी ने इतना सड़क और पुल बना दिये कि 3 से4 घण्टे में बिहार के किसी कोने से आप पटना राजधानी सुरक्षित लोग पहुँच जाते है।

खाध आपूर्ति मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार में गरीब जरूरत मंद परिवार को 23 लाख नये राशन कार्ड का वितरण किया गया। जिनको जुलाई माह से गेहूं चावल मिलेगा। जहाँ भी शिकायत मिल रही हैं, वहाँ बिना भेदभाव के जनता के हित कार्यवाई की जा रही हैं।

मंत्री महेश्वर हजारी, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, मो0 यूनुस हुसैन हकीम ने भी बिहार में अल्पसंख्यको, दलितों और महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए हो रहे कार्यो के बारे में बताया। वर्चुअल सम्मेलन में जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, जिला संगठन प्रभारी राजन मिश्र, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी रामगुलाम राम,विधायक अमरेन्द्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, विधानसभा प्रभारी रतन सिंह पटेल, प्रदीप जयसवाल, दिग्विजयसिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष, पँचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सचिव सहित तीस हजार कार्यकर्ता भाग लिएं।

गोपालगंज जिला में विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में एवं 7 अगस्त को बिहार में राज्य स्तरीय जनता दल यू0 का वर्चुअल रैली की सफलता की तैयारी में लग जाने को कहा गया। ज्ञात हो कि वर्चुअल रैली को जदयू0 राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी सम्बोधित करेगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed