Thu. Feb 12th, 2026

कोरोना महामारी और विनाशकारी लॉकडाउन में वकीलों व आमजनों को भूख से निजात दिलाए सरकार व न्यायालय प्रशासन – डा

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

28 जुलाई 2020 मंगलवार

डेमोक्रेटिक एडवोकेट एसोसिएशन(डा) की ओर से कचहरी रोड स्थित माले कार्यालय के निकट मांग दिवस का प्रदर्शन किया गया।

मांग दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता दीपक सिन्हा ने आक्रोशपूर्ण लहजे में कहा कि बारबार के लॉक डाउन से वकील समुदाय भुखमरी के शिकार हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि वकीलों के दुख दर्द की परवाह किए बगैर लॉक डाउन धीरे धीरे भयावह व हास्यास्पद होता जा रहा है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालय, जिला सत्र न्यायाधीश से गाइडलाइन के तहत न्यायालय का कामकाज सुचारु करने की मांग किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता राम प्रमोद सिंह ने कहा कि लॉक डाउन की तबाही से वकीलों व आमजनों के बीच भुखमरी चरम पर है। न्यायालय प्रशासन अविलंब न्यायिक प्रक्रिया सुचारु करें अन्यथा असंतोष अनहोनी में बदल सकता है। अधिवक्ता शब्जी बेचने पर मजबूर हैं। मांग दिवस कार्यक्रम में वकीलों के साथ आम जनता की भी भागीदारी रहीं।

कार्यक्रम को अधिवक्ता इम्तियाज अली, अधिवक्ता कैलाश महतों, देवेंद्र कुँवर, बिनय कुमार अम्बष्ट, कौशल पंडित, अर्जुन सदा, सुरेश पासवान, दिलीप ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed