Thu. Feb 12th, 2026

मांझी के धर्मस्थलों सहित सरयु नदी का जल संग्रह कर अयोध्या जी भेेजा गया

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

मांझी के धर्मस्थलों सहित सरयु नदी का जल संग्रह कर अयोध्या जी भेेजा गया

रिपोर्ट –  के के सिंह सेंगर

मांझी/सारण। आगामी पांच अगस्त से अयोध्या में प्रस्तावित विश्व प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु मांझी के सन्त धरणी बाबा, मधेश्वरनाथ, श्रीराम घाट की मिट्टी सहित पवित्र सरयु नदी का जल भेजा जाएगा।
मंगलवार को विश्व सनातन संसद के बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह समाजी के नेतृत्व में मांझी के प्रसिद्ध संत धरणी दास के मठिया, बाबा मधेश्वर नाथ तथा प्रसिद्ध सरयू नदी का जल अयोध्या भेजा गया।
इसी क्रम में मंगलवार को स्थानीय बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जल व मिट्टी संग्रहित कर जिला कार्यालय को भेज दिया। जहां से जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थलों की मिट्टी व जल संग्रहित कर अयोध्या भेजी जाएगी।
इस अवसर पर महंत वासुदेव दास, त्रिभुवन दास, पूर्व जिला पार्षद सह विश्व सनातन संसद बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समाज, पूर्व जिला पार्षद सह बिहार प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारणी सदस्य अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह, रामायण दास, रामेश्वर सिंह, बबलू शर्मा, विक्की सावन, मैथिली शुक्ला, मनन बाबा, प्यारे अंगद, आदित्य बजरंगी, संजीव श्रीवास्तव, राहुल सिंह चिकी, विशाल कुमार महतो, गोलू सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Related Post

You Missed