Mon. Mar 30th, 2026

क्रीड़ा भारती, बेगूसराय की जिला कार्यकारिणी घोषित :: सौरभ भारद्वाज-अध्यक्ष एवं रणधीर कुमार बने जिला मंत्री

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

28 जुलाई 2020 मंगलवार

वैश्विक कोरोना महामारी के कारण क्रीड़ा भारती, बेगूसराय के कार्यकारिणी की घोषणा हेतु एक आभासी बैठक उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष चन्द्रशेखर अधिकारी जी की अध्यक्षता में बेगूसराय जिला के क्रीडा प्रेमियों के साथ सम्पन्न हुई।

जिसमें प्रांत सचिव अमित कुमार ठाकुर, बेगूसराय के जिला संयोजक सह शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार, खेल प्रेमी सह संगठनकर्ता सौरभ कुमार भारद्वाज, जिला कार्यवाह अरविंद जी शामिल हुए।

प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी जी ने कहा कि बेगूसराय जिला खेल कूद के क्षेत्र में सदैव से अग्रणी रहा है। जहाँ से सैकड़ों खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना एवं देश का नाम रौशन किये हैं। खेल की बदौलत आज जिले के सैकड़ों लोग सरकारी सेवा में हैं। जिले के क्रीडा प्रेमियों से बातचीत के आधार पर बेगूसराय में भी क्रीड़ा भारती की आवश्यकता बताई।

उत्तर बिहार प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर ने कहा कि आज खेल जीवन की जरूरत बन गयी है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। प्रांत अध्यक्ष की सहमति से उन्होंने क्रीड़ा भारती, बेगूसराय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की
जिसमें जिला अध्यक्ष – श्री सौरभ भारद्वाज
जिला उपाध्यक्ष- श्रीमती बेनुजा कुमारी, श्री सुमन कुमार, रितेश कुमार, सुमन कुमार ईश्वर एवं श्री पवन कुमार सुमन
जिला कोषाध्यक्ष- श्री महेश सिंह
जिला मंत्री- शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार
जिला सह मंत्री- सुश्री पिंकी कुमारी, मनीष पाठक, बाबुल कुमार, गोपाल कुमार, अजित श्रीवास्तव एवं प्रेम गांधी
सक्षम महिला निर्भय महिला प्रमुख- श्रीमती अंजलि प्रिया
मीडिया प्रमुख- श्री बिट्टू कुमार
संपर्क प्रमुख- ब्रजेश कुमार
दिव्यांग प्रमुख- श्री रवि कुमार
कार्यक्रम प्रमुख- श्री रौशन चौरसिया को
कार्यालय प्रमुख- श्री अभिजीत कुमार
कार्यकारणी सदस्य- श्री ललित कुमार, निशान्त कश्यप को मनोनीत किया गया।

प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर, जिला कार्यवाह अरविंद जी ने कहा कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि बेगूसराय जिले में क्रीड़ा भारती की यह युवा टीम संगठन को मजबूत करने का हरसंभव प्रयास करेगी।

नव मनोनीत अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बेगूसराय जिले के हर प्रखंडों में प्रभावी कार्यकर्ताओं की टीम खड़ा कर खेल-खिलाड़ियों एवं युवाओं को टीम से जोड़ना ही हमारा उद्देश्य होगा।

क्रीड़ा भारती, बेगूसराय के नवनियुक्त जिला मंत्री रणधीर कुमार ने कहा कि जल्द ही क्रीड़ा भारती का अनुमंडल तक विस्तार किया जाएगा। साथ ही आगामी सत्र में संगठन कई कार्यक्रमों को अंजाम देगी। आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर संगठन के द्वारा कोरोना को देखते हुए खेलों/खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही जिला संघ के पदाधिकारियों की बैठक कर विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
वैश्विक कोरोना महामारी से विश्व की मुक्ति के लिए शांति मंत्र पाठ के साथ बैठक संपन्न हुई।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed