वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
27 जुलाई 2020 सोमवार
जिलाव्यापी प्रतिवाद दिवस कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को भाकपा माले के कार्यकर्ताओ ने नौला मे धरना कार्यक्रम आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले नेता गौरी पासवान ने किया।
धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सह किसान सभा के जिला महासचिव बैजू सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव मे महादलित योगेन्द्र सदा को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को लेकर आन्दोलन कर रहे महादलित महिला एवं पुरूष पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज की गयी। उसके बाद निर्दोष लोगो पर कारवाई कर जेल भेज दिया गया। इस घटना की तीव्र भर्त्सना करता हूं ।
उन्होंने धरना के माध्यम से महादलितो की अविलम्ब रिहाई एवं मृतक के परिजनो को 25 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग सरकार से की ।
धरना को संबोधित करते हुए ननहकू पासवान ने कहा कि सुशासन की सरकार मे अपराध दिन प्रतिदिन बढता ही जा रहा है ।सरकार अपराध को रोकने मे पूरी तरह फेल है।
धरना को प्रमोद पोद्दार, भोला दास निराला, राम जतन पासवान, हरदेव महतों, मीरा देवी, सीता देवी, साहेब सहनी समेत कई माले कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया।

