Thu. Feb 12th, 2026

सारण जिला भाजपा अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का किया भ्रमण

ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,

सारण जिला भाजपा अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का किया भ्रमण
छपरा / मकेर :  कारगिल विजय दिवस मनाने के बाद मकेर प्रखंड अमनौर प्रखंड और परसा प्रखंड के बाढ़ग्रस्त इलाको का भ्रमण किया तथा बाढ़ में फंसे लोगों के पास जाकर उनका हाल चाल पूछा साथ ही सरकारी स्तरों पर किये जा रहे सहायता की भी जानकारी ली।मकेर प्रखंड के बाघाकोल हैजलपुर लगुनिया बढ़िचक दादनपुर भाथा में बाढ़ में फंसे लोगों से बात किया । वहाँ चल रहे सामुदायिक भोजनालय में जाकर व्यवस्था देखा ।लोगो की हालत काफी दयनीय है । लोग घर द्वार छोड़कर बाँध पर शरण लिए हुए है। पशुओ की हालत भी चारा के अभाव में ठीक नही है। सरकार की ओर से भोजन तिरपाल सबकी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परंतु अभी और व्यवस्था की आवश्यकता है। जिसके लिये मकेर के प्रखंड विकास पदाधिकारी से वार्ता हुई और जिन्हें तिरपाल नहीं मिल पाया है उन्हें उपलब्ध कराने की बात उन्होंने की। स्थानीय विधायक श्री चोकर बाबा भी पहुचे और उन्होंने अपने स्तर से भी फिर से सहयोग करने की बात कही।
परसा प्रखंड के बलिगांव लतरहिया बहलोलपुर में भी बांध पर लोग आश्रय लिए हुए है। ये सब लोग बांध से पूरब बसे गांव के है। यहाँ अंचलाधिकारी महोदय से वार्ता किया तो पता चला कि तीन सामुदायिक भोजनालय चल रहे है। एक बांध पर दूसरा बलिगांव मठ पर। परन्तु बांध पर रह रहे लोगो का कहना था कि हमलोगों को प्राइवेट लोग भोजन दे रहे है। परंतु सरकारी स्तर पर कोई सहायता नही मिल रही है । इस संदर्भ में जब बात हुई तो सी ओ साहब ने आश्वासन दिया कि कल देखकर व्यवस्था करा देंगे। वहाँ के स्थानीय मण्डल अध्यक्ष महामंत्री और पूर्व मण्डल अध्यक्ष जो मेरे साथ थे उन्हें इसकी जिम्मेवारी सौप कर वापस आ गया । मेरे साथ जिला किसान मोर्चा के महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह जिला के कोषाध्यक्ष श्री सुदिष्ट सिह और दोनों मण्डल के पदाधिकारी पूरे दिन साथ रहे।

Related Post

You Missed