Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: वीरपुर प्रखंड के मुरादपुर में राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित

 

वीरपुर बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

26 जुलाई 2020 रविवार

आज रविवार को वीरपुर प्रखंड के जगदर पंचायत के मुरादपुर गांव मे राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता राजद के नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी ने किया। संचालन डाक्टर सूरज यादव ने की।

बैठक मे प्रखंड कमिटी का गठन ,सभी प्रकोष्ठ को सक्रिय करने पर विचार एवं संगठन की मजबूती सहित विभिन्न जन समस्याओ पर विस्तार से चर्चा की गयी । बैठक को संबोधित करते हुए राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूँजी है ।उन्होंने पार्टी के नेताओ से संगठन की मजबूती करने हेतु अच्छे लोगो को जोड़ने की सलाह दी।

बैठक को राजद नेता बाल्मीकि यादव , अर्जुन यादव , सुल्ताना बेगम , पुर्व मुखिया अरूण प्रसाद सिंह , राम कृपाल महतो , राम वरण सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर यादव , पूर्व मुखिया सुखराम महतो , देवेंद्र ठाकुर ,विपिन पासवान ,दिनेश यादव समेत कई कार्यकर्ताओ ने संबोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed