Thu. Feb 12th, 2026

युवा जदयू का बेगूसराय जिला के बछवाडा और तेघडा विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन संपन्न

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

25 जुलाई 2020 शनिवार

आज युवा जदयू का बेगूसराय जिला के बछवाडा और तेघडा विधानसभा का वर्चुअल सम्मेलन संपन्न हुआ।

आज के विधानसभा वर्चुअल सम्मेलन को माननीय राज्य सभा सासंद सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी रामचंन्द़ प्रसाद सिंह,  सांसद जहानाबाद  चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,  मंत्री परिवहन संतोष निराला,  विधानसभा सदस्य यूवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ,पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष अधिवक्ता पटना हाईकोर्ट प्रवक्ता जदयू श्री मति अंजूम आरा सहित सबों ने बिहार मे कोरोना संक्रमण, बाढ तथा बर्षा मे वज़पात विषम परिस्थितियों मे भी लोगों की सुरक्षा सहायता अन्य राज्यों की तुलना में बिहार सरकार की समुचित उपाय तथा कृषि क्षेत्र , छात्रों की हर सुविधा ,आगे भी अच्छी विकास का संकल्प के साथ बिहार के हर क्षेत्रों मे विकास ,आगे हर खेत को बिजली से पानी , बिहार मे अच्छी सडक ,रोजगार गारंटी, की अनेक प्रकार की सुविधा के लिए संकल्प के साथ काम करने की बात कही।

उनलोगों ने कहा कि हमारी सरकार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोलते कम ओर करते अधिक हैं । वक्ताओं ने तेघडा और बछवाडा विधानसभा मे सरकार के द्वारा अभी तक किये गये विकास कार्यो के बारे मे भी बतलाया। 2005 के पूर्व की हालत से आज के यूवा पिढियों को सत्यता की जानकारी करना हम जदयू के सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है तथा बिहार की सभी जनता का पहला हक।

आपदा के घडी में बिहार सरकार जनता के साथ है। मास्क लगा कर ही घर से निकलने की सलाह दी गई । आज के सम्मेलन को सफल बनाने मे युवा जदयू के कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ चढ़कर रही। आने वाले 7 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की विशाल वर्चुअल सम्मेलन को एतिहासिक रूप देने मे कोई भी कसर नही छोडेगा युवा जदयू। पंचायत, प्रखंड एव जिला कमिटी के सभी पदाधिकारीगण को अपने अपने क्षेत्र मे सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अभी से ही लग जाने को कहा गया है।

जिसमे जनता दल यू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधानपरिषद सदस्य रूदल राय, महिला आयोग की पूर्व सदस्य रीना चौधरी, प्रदेश महासचिव भोलाकांत झा, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, युवा जदयू के बछवाडा प्रखंड अध्यक्ष आलोक नंदन, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, भगवानपुर प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष संजीत कुमार, तेघडा प्रखंड के मनोहर कुमार, बरौनी प्रखंड के जीतेन्द्र कुमार, सहित इन दोनो विधानसभा के प्रभारी के रूप मे राकेश महतो, नीरज पटेल, सुमन, लता कुमारी, सुजीत पटेल सहित बडी संख्या मे जदयू नेताओं ने वर्चुअल सम्मेलन मे भाग लिए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed