ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
इसुआपुर में 270 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद
इसुआपुर : रिपोर्ट – रजनीश रंजन बाबा । इसुआपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार पुरसौली एसआर पेट्रोल पंप के पास से ट्रक पर लदे 270 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पंजाब पीबी 11 सी एफ 8835 नंबर की ट्रक पर शराब की कार्टून को भूसी भरे बोरे से ढक कर रखा गया था। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही ड्राइवर फरार हो गया। वहीं ट्रक में गाड़ी के कागजात मिले हैं। जिसमें ड्राइवर और ट्रक का मालिक एक ही व्यक्ति है। जो पंजाब पटियाला का गुरनाम सिंह है। मास्टर मोमेंट कंपनी के शराब की कुल मात्रा 2327 लीटर है ।छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर भरत सिंह तथा एएसआई प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ थे।

