Mon. Aug 10th, 2026

भाषा एवं गणित विषयों में कमजोर बच्चो को शिक्षण हेतू शिक्षको का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::-

20 दिसंबर 2019

शुक्रवार

आज शुक्रवार को वीरपुर प्रखंड के बीआरसी भवन वीरपुर मे कमजोर बच्चो को शिक्षण हेतू शिक्षको का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई।

प्रशिक्षक पीरामल फाउंडेशन के आयुष आनंद, राकेश कुमार एवं बीआरपी कृष्ण कुमार के द्वारा वर्ग दो से आठ तक के भाषा एवं गणित विषय मे कमजोर बच्चो को शिक्षण कार्य हेतू चयनित विद्यालय के शिक्षको के बीच विस्तार से जानकारी दी गयी।

बी आर पी कृष्ण कुमार ने बताया कि त्वरित अधिगम कार्यक्रम के तहत वीरपुर प्रखंड के कुल दस चयनित विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयो मे उपचारात्मक शिक्षण चयनित बच्चो को दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह 90 दिनो का उपचारात्मक शिक्षण कार्य होगी। इसमे वर्ग दो से आठ तक के भाषा एवं गणित विषय मे कमजोर बच्चो के लिए प्रत्येक दिन दो घंटे का उपचारात्मक शिक्षण कार्य संचालित होगी।

इस अवसर पर प्रखंड के दस विद्यालयो से कुल बीस चयनित शिक्षक उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post