Mon. Aug 10th, 2026

तालाब में स्नान करने के दौड़ान दो बच्चे की डूबने से मौत ::: परिजनों में मचा कोहराम

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

11 दिसंबर 2019
बुधवार

आज लोहियानगर ओपी थाना क्षेत्र के आनंदपुर बाजार समिति से पश्चिम गाछी के निकट पोखर में आज बुधवार को स्नान करने के दौरान दो बच्चों के डूबने से मौत हो गई। जिसमें एक लड़का और एक लड़की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लोहियानगर ओपी थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड नंबर 29 मोहल्ला निवासी मोहम्मद जसीम के 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद राहुल और दूसरा मोहम्मद कौसर की 13 वर्षीय पुत्री रजिया खातून की मौत स्नान करने के दौरान पोखर में हुई है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़

सूचना मिलते ही लोहियानगर ओपी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। लेकिन 03 बजे तक लाश को ढूंढ़ा नहीं जा सका। स्थानीय लोगों के द्वारा पोखर में काफी खोजबीन की गई। लेकिन शब को बरामद नहीं किया जा सका।

शव को पोखर से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक एनडीआरएफ की टीम का इंतजार किया जा रहा था। दोनों मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post