Mon. Sep 21st, 2026

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन हेतु शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

खेल भवन-सह-व्यायामशाला में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन हेतु जिला खेल पदाधिकारी श्री बिट्टू कुमार के द्वारा शारीरिक शिक्षकों के साथ बैठक करते हुए खिलाडियों के निबंधन की समीक्षा की। सभी प्रखंडों से अबतक प्राप्त निबंधन फॉर्म की जानकारी ली एवं ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों के निबंधन पर जोर दिया।

आपको बताते चलें कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में होने की सम्भावना है जबकि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का निबंधन दिनांक 18.09.2026 से 22.09.2026 तक रखा गया है।

इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, ताईकाण्डो, भारत्तोलन, बास्केटबॉल, कराटे, शतरंज, हैण्डबॉल, बुशु, रग्बी, क्रिकेट, योगा, कुश्ती, सेपेक टाकरा, हॉकी, तीरंदाजी, आदि खेल विधाओं का आयोजन कराया जाएगा।

विद्यालय द्वारा सभी चयनित खिलाडियों का निबंधन प्रमाण-पत्र, योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो प्रमाणक के साथ विगत वर्ष का अंक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विद्यालय के उपस्थिति पंजी की छायाप्रति, सक्षम पदाधिकारी द्वारा जन्म प्रमाण पत्र, आदि पूर्ण रूपेण प्रपत्र में भरकर तीन प्रति में जिसमे एक प्रति मूल एवं दो छाया प्रति दिनांक 22.09.2026 तक विद्यालय प्रधान द्वारा समेकित कर अग्रसारण प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा (जिला खेल कार्यालय), बेगूसराय में जमा कराना सुनिश्चित किया गया है।

मशाल-2026 प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिनांक 21/9/2026 से 23/09/2026 तक खेल भवन-सह-व्यायामशाला, बेगूसराय में पूर्वाहन 10:30 बजे से रखा गया जिसकी शुरुआत आज खेल भवन-सह-व्यायामशाला में हुई। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय सभी मास्टर ट्रेनर एवं प्रखंड स्तरीय नोडल शिक्षक शामिल हुए।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed