न्यूज़ डेस्क, विजय कुमार सिंह।।
अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में पिछले दिन सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य अंडर-17 ओपन एवं बालिका फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का समापन सीतामढ़ी में हुआ।
इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बेगूसराय निवासी सुशान्त कुमार के पुत्र एरिना ग्रैंड मास्टर (एजीएम) जयेश मिश्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जयेश ने नौ राउंड में छह मुकाबले जीते और तीन मैच ड्रा खेले। उन्होंने कुल 7.5 अंक जुटाए। पूरे टूर्नामेंट में वह अपराजित रहे। अंतिम राउंड में उनका मुकाबला खगड़िया के आदित्य कुमार से हुआ।
दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहद रणनीतिक और रोमांचक बाजी खेली गई। अंत में मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ जयेश ने खिताब अपने नाम कर लिया।


