Sun. May 10th, 2026

ऊर्जा सचिव बेगूसराय में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपकरणों के रख-रखाव, सुरक्षा मानकों तथा संचालन व्यवस्था की किया समीक्षा

न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय में ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले का क्षेत्र भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के 220/132/33 केवी ग्रिड सबस्टेशन एवं 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र जीरो माइल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपकरणों के रख-रखाव, सुरक्षा मानकों तथा संचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ऊर्जा सचिव द्वारा विद्युत अवसंरचना को सुदृढ़ बनाए रखने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने हेतु नियमित अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने ग्रिड एवं विद्युत उपकेंद्रों के संचालन से संबंधित तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया।

इसके उपरांत समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी  श्रीकांत शास्त्री की उपस्थिति में विद्युत विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एचटी(HT) नए विद्युत संबंध, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छतों पर सोलर पैनल स्थापना, राजस्व संग्रहण तथा विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान ऊर्जा सचिव ने राजस्व वसूली में तेजी लाने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने तथा विद्युत चोरी के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया।
साथ ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने एवं विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में महाप्रबंधक (राजस्व), मुख्य अभियंता (वाणिज्य), विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता बेगूसराय, बरौनी एवं खगड़िया सहित विद्युत विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed