Mon. Aug 10th, 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेगूसराय में तैराकी प्रतियोगता का होगा आयोजन

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद) के अवसर पर 29 अगस्त को बेगूसराय जिला तैराकी संघ के द्वारा श्री युगलकिशोर सिंह मेमोरियल तैराकी प्रतियोगता का स्पलैश रेस्टोरेंट एंड पूल रतनपुर में की जाएगी। इस प्रतियोगता का आयोजन 29 अगस्त दिन गुरुवार को प्रातः 8:00 बजे से शुरू किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बेगूसराय जिला तैराकी संघ के सचिव श्री पुष्कर गौतम ने कहा की राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगता में चयनित खिलााड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है।

तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार ने कहा की इस प्रतियोगता में कोई भी प्रतिभागी निशुल्क भाग के सकते है।
इस प्रतियोगता के सफल संचालन हेतु खेल विभाग से संपर्क किया गया और खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने पूर्ण योगदान का आश्वासन दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post