Mon. Aug 10th, 2026

बेगूसराय : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू

बेगूसराय : 26 फ़रवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2 मार्च को बेगूसराय उलाव हवाई अड्डे पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर स्थल निरीक्षण के लिए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के साथ उलाव हवाई अड्डे का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भाजपा संगठन प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, विघायक कुंदन सिंह, पुर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार, भाजपा महामंत्री कुंदन भारती, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश प्रवक्ता सह लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, सुमित सन्नी, दीपक पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 2 मार्च को बेगूसराय में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जनसभा आयोजित है। इसमें वह विकास योजना का उद्घाटन और जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर संगठन एवं प्रशासनिक तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ उलाव हवाई अड्डे का निरीक्षण किया गया।
सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उलाव हवाई अड्डे पर आयोजित होने वाले जनसभा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपनी प्रशासनिक तैयारी के क्रम में अलाव हवाई अड्डे का निरीक्षण किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post