Sun. Aug 9th, 2026

स्वामी विवेकानंद भारतीय युवाओं के आदर्श हैं: डॉ. अवधेश कुमार

बेगूसराय। 12 जनवरी 2024

बेगूसराय के एसबीएसएस महाविद्यालय में धूमधाम से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गई। मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह में कहा विवेकानंद भारतीय युवाओं के आदर्श हैं। छात्र छात्राओं को चाहिए कि उनके जीवन दर्शन का अनुकरण करें। वहीं महाविद्यालय के जन सम्पर्क अधिकारी डॉ. अरमान आनंद ने कहा कि विवेकानन्द वेदान्त दर्शन के अनुयायी थे। वे वेदान्त को सर्वोच्च दर्शन और सर्वोच्च धर्म मानते थे। महाविद्यालय के एनसीसी पदाधिकारी डॉ. नीलेश कुमार ने कहा की विवेकानंद ने कहा था उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक तुम लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते। छात्रों के लिए सफलता का यह बीजमंत्र है। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार गुंजन ने कहा स्वामी विवेकानंद एक समाज सुधारक थे, जिन्होंने कई सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मौके पर शिक्षक डॉ. विवेक कुमार सिन्हा, डॉ. जमशेद आलम, डॉ. पूजा कुमारी, डॉ. सुनीला कुमारी, डॉ. आशुतोष भारती, डॉ. श्वेता भारती, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. आसिफ अली, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. महालक्ष्मी कुमारी सहित कई छात्र छात्राएं भी उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post