Mon. Aug 10th, 2026

यूरिया खाद के लिए परेशान किसान, जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला अधिकारी को दिया लिखित आवेदन

शाम्हो, बेगूसराय।।

जिले के शाम्हो प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य रविश भारद्वाज ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला अधिकारी को लिखित रूप से आवेदन देकर प्रखंड के किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है।

आपको बता दें कि खेती-किसानी ही शाम्हो के लोगों के आजीविका का प्रमुख साधन हैं। लोग गेंहूँ का सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन किसान यूरिया खाद के लिए परेशान हैं। पिछले कुछ समय से क्षेत्र में खाद की किल्लत देखने को मिल रहीं हैं।

किसानों की शिकायत रहती हैं कि उन्हें खाद ऊँची कीमत पर मिलती हैं, वह भी समय पर उन्हें उपलब्ध नही हो पाता हैं।

वहीं खाद दुकानदार कहते हैं कि उन्हें खाद के साथ और भी सामग्री खरीदनी पड़ती हैं, जिसके चलते वह अधिक दाम पर खाद बेचने को विवश हैं। लेकिन,सबसे बड़ी समस्या यूरिया खाद के आपूर्ति का हैं। जिसका समाधान जरूरी हैं।

वहीं जिला परिषद सदस्य अमित कुमार ने कहा की पूरे जिला से अधिक मात्रा शाम्हो में यूरिया खाद जाएगा हम इस चीज पर अरे हुए है। जिला अधिकारी एवं कृषि पदाधिकारी से बात हो रही है।


प्रखंड कृषि समन्वयक कुमुद रंजन ने कहा कि खाद जिला तक पहुंच गया है। आज से कल तक दुकानदारों को खाद उपलब्ध करा दिया जाएगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post