Mon. Aug 10th, 2026

जाने नोमनेशन से लेकर मतगणना तक क्या-क्या है आपके लिए…..

न्यूज़ डेस्क ::–

बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र मैं नॉमिनेशन का डेट 2 अप्रैल 2019 से शुरू होगा। नॉमिनेशन का लास्ट डेट 9 अप्रैल 2019 होगा। उसके बाद 10 अप्रैल को स्कूटनी की जाएगी। कैंडिडेट को 12 अप्रैल तक अपना नॉमिनेशन वापस लेने का मौका मिलेगा।

वोटिंग 29 अप्रैल को होगा। जबकि वोटों की गिनती 23 मई 2019 को संपन्न होगा।

इस बार बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 1944 है। जिसमें कुल निर्वाचकों की संख्या 19 लाख 53 हजार सात है। जिसमें पुरुष निर्वाचकों की संख्या 10लाख 38हजार 983 है। वहीं महिलाओं की कुल संख्या 9 लाख 13 हजार 962 है। थर्ड जेंडर निर्वाचकों की कुल संख्या 62 है।

लोकसभा क्षेत्र में सभी मतदाताओं को वोटर कार्ड निर्गत कर दिया गया है। इस बार हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिसकी संख्या 1950 है। वोटिंग में सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपेट का उपयोग किया जाएगा। इस बार 100 मिनट के अंदर शिकायत होने पर कार्यवाही की जाएगी। शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी प्रकार के इंतजाम किए गए हैं।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post