बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
02 मई 2020 शनिवार
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह के निर्देशन में सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों से उनके क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना की स्थिति की जानकारी ली एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस सेवा के भाव को अपना मूल मंत्र मानकर निरंतर आम जनमानस की सेवा में समर्पित रहती है उसी संकल्प व सेवा के भाव को और अधिक प्रगाढ़ता प्रदान कर यह वक्त और अधिक मजबूती से जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित रहने का है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर जिस प्रकार से विगत दिनों में संपूर्ण जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न माध्यमों से जरूरतमंदों की सेवा की है उस कार्य को और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। जिससे आम लोगों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो विश्वास है उसे और अधिक मजबूती मिल सके। उन्होंने कहा कि यूं तो जन कल्याण का कोई भी कार्य निरंतर संकल्पित भाव से चलता रहता है परंतु इस विपदा के काल में जब संपूर्ण राष्ट्र एकजुट होकर वैश्विक महामारी से निपटने में लगा है तो ऐसे दौर में हमसबों की जिम्मेदारी है कि हमसब अपने सेवा प्रकल्प को जारी रखें।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के पश्चात भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने बताया कि प्रदेश मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन को पूर्ण रूप से तत्पर हैं एवं आम जनमानस की सेवा को संकल्पित भी हैं विभिन्न स्थानों पर विभिन्न माध्यमों से सूचनाओं का संकलन कर उनकी समस्याओं के निष्पादन हेतु भाजपा के हर कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।
जिला अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्षों से संगठन विस्तार के बारे में भी चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश मंत्री संजीव क्षत्रिय, जिला उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह, कुंदन भारती, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पू, हीरा पोद्दार, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, आलोक बंटी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।