बेगूसराय ::-
विजय श्री ::–
01 मई 2020 शुक्रवार
अपने जीवन में हर आदमी मजदूर होता है। मजदूर केवल वो नहीं होते, जो दो जून की रोटी के लिए खेतों-खलिहानों, घरों या जंगलों, मिलों, सड़कों पर, ऊँची महलों, पहाडों या नदियों की गहराइयों में मेहनत करते हैं।
मजदूर दिवस पर इन लोगों को नमन करते हुए आज वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति द्वारा मजदूर दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मध्य एक सन्देश देना है कि ” हम तो अपने घरों में बंद सुरक्षित है पर हमारी सुरक्षा के लिए जो बाहर भाई-बहन है। जिन्होंने अपनी जान, परिवार की परवाह ना कर हमारे लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है वैसे कोरोना वारियर्स को सम्मान मिलना चाहिए” ऐसे योद्धा में डॉक्टर, पुलिस, मीडियाकर्मी, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी चाहे वो कोई भी हो इनका सम्मान होना चाहिए और इन्हीं के सम्मान में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रायोजक इंडसएंड बैंक के ब्रांच मैनेजर राजेश जी का काफी सहयोग रहा इस आन लाइन प्रतियोगिता में। वनवासी महिला समिति के लिए मजदूरों के सम्मान में इसी भावना से ओतप्रोत होकर मात्र दो दिनों में 150 बच्चों की पेंटिंग आई ये आश्चर्य था। इन सभी पेंटिंग को आदरणीय जजों ने अपनी पारखी नजरो से परखा और अपना रिजल्ट दिया। सभी बच्चों कि मेहनत और लगन देखकर समिति सदस्यों के साथ-साथ जज भी अचंभित थे।
सीनियर ग्रुप में ::-
प्रथम -जयंत खेमका
द्वितीय – इशी अग्रवाल
तृतीय – देवांश मित्तल
ने ट्रॉफी पर अपना हक जमाया।
जूनियर ग्रुप से ::-
प्रथम – ऋतुराज मित्तल
द्वितीय – गुनिका मित्तल
तृतीय – मुस्कान मिश्रा
इन्होंने भी ट्रॉफ़ी पर अपना अधिकार साबित किया।
सभी 150 बच्चों को वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति एवं इंडस बैंक के सँयुक्त तत्वाधान में सर्टिफिकेट औऱ पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जीते हुए बच्चों को ट्रॉफी दी जाएगी।
वनवासी महिला समिति अध्यक्षा सरिता सुलतानिया ने बताया कि हम सभी सामाजिक प्राणी है और सहयोग ही जीवन है। सभी मजदूर है। बस उनका लिबास और कार्य अलग-अलग है। सभी श्रमिक भाई-बहन को वनवासी महिला समिति बहुत-बहुत साधुवाद देती है।आज जहाँ पूरा विश्व कोरोना आपदा महामारी से जूझ रहा है वही वनवासी महिला समिति बच्चों का उत्साह वर्धन कर उनमे देशप्रेम की भावना जगा रही है।
इस पूरे कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में जिलाध्यक्ष शम्भू कुमार कुमार, डॉक्टर नलिनी रंजन सिंह, पूर्व प्राचार्या महिला कॉलेज सपना चौधरी, डायरेक्टर सेंट जोसफ स्कूल अभिषेक कुमार, नवोदय विद्यालय से चित्रकार इंद्रमोहन जी, मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष नारायण रूंगटा, सामाजिक कार्यो में रुचि रखने वाले नीरज मस्करा, पूजा मित्तल, सुधा मस्करा, मंजू तायल, अनु रूंगटा, ममता छापरिया, शिखा कलंका, कोमल गोयनका, किशोरी मिश्रा आदि सदस्यों ने अपना भरपूर योगदान दिया।