Fri. Jul 18th, 2025

काला पानी की सजा से कम नहीं कोरंटाइन सेंटर, मामला बछवाड़ा प्रखंड का

बछवाड़ा (बेगूसराय):-

@ कोरंटाइन सेंटर : महज काला पानी की तरह सजा भुगत रहे संदिग्ध मरीज

@ भुख से बिलखते कोरंटाइन दोपहर होते हीं करने लगे हंगामा

@ डीएम अरविन्द वर्मा ने जल्द हीं समस्याओं से निजात का दिया आश्वासन

राकेश यादव :-

25 अप्रैल 2020 शनिवार

प्रखंड क्षेत्र में आधे दर्जन से अधिक कोराना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद भी प्रसाशन कोराना के प्रति संवेदनशीलता बरतने का सिर्फ दिखावा कर रही है। बताते चलें कि प्रखंड मुख्यालय के कोरंटाइन सेंटर में रखे गए मरीजों के लिए काला पानी का टापु साबित हो रहा है।

आज शनिवार को मुख्यालय कोरंटाइन सेंटर आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। जब उक्त सेंटर पर रखे गए लोगों नें महज भुख से व्याकुल होकर हंगामा करने लगे। भुख से बिलखते कोरंटाइन की खबर पाकर रानी एक के पंसस सिकन्दर कुमार एवं जयकिशुन ठाकुर स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

कोरंटाइनों की समस्याओं से रूबरू के क्रम में लोगों नें बताया कि यहां रखे गए लोगों को सुबह से ही किसी प्रकार का चाय नाश्ता नहीं कराया गया है। दिन के बारह बजे तक किसी भी लोगों को भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा सका था। इस क्रम में यह भी देखा गया कि सेंटर पर शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोरंटाइन सेंटर के पास एक अदद चापाकल भी ख़राब पड़ा है। उक्त सेंटर पर फिलहाल कुल 21 लोगों को रखा गया है।

विभिन्न पंचायतों से खोजकर रखे गए लोगों ने बताया कि सेंट्रल पार्क रखे गए लोगों कि कुल संख्या 21है जो दिन-ब-दिन बढ़ती हीं जा रही है और उपलब्ध बेड मात्र आठ हीं है। वह भी खुले जमीन पर हीं चादर बिछाई गई है। रात के समय समुचे भवन में घुप्प अंधेरा छाया रहता है। जनरेटर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। कहने को तो यहां आधे दर्जन से भी अधिक सरकारी कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। रात्रि में एक चौकीदार के अलावा कोई नहीं रहता है।

मौके पर पहुंचे दोनों जनप्रतिनिधियों नें पहले तो बछवाड़ा बीडीओ एवं सीओ से सम्पर्क करने का प्रयास किया। मगर उक्त अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित नहीं होने की स्थिति में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें उपरोक्त समस्याओं से अवगत कराया गया। जिन्होंने जल्द ही सभी समस्याओं को दुर करने का आश्वासन दिया है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed