बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
19 अप्रैल 2020 रविवार
विभिन्न संघ-संगठनों, राजनीतिक पार्टियों, समाजसेवियों द्वारा कोरोनावायरस महामारी में समाज के वैसे तबके को मदद करना जो इस महामारी के दौरान दाने-दाने को मोहताज है सराहनीय कदम है।
आज भारतीय जनता पार्टी, बेगूसराय नगर मंडल के द्वारा विष्णुपुर शर्मा टोला वार्ड न०42 एवं चट्टी रोड वार्ड न०22 में जरूरतमंदों के बीच कच्चे राशन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से बेगूसराय सांसद केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह लोगों को यह विश्वस्त दिलाया है कि आने वाले दिनों में किसी प्रकार की खाद्यान्न की कमी नहीं होने दी जाएगी। हम सब उसी कड़ी में जरूरतमंदों तक राशन का आवंटन कर लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि एक परिवार की भांति हम सब साथ मिलकर राष्ट्रीय महामारी के इस दौर में जंग लड़ेंगे एवं जीतेंगे। भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से इस सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन में तत्पर है।
मौके पर मौजूद भाजपा महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू ने कहा कि आज हम लोगों को सामाजिकता के क्षेत्र में अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन का जो अवसर मिला है उसी अवसर में हमारी मानवता एवं नैतिकता की पहचान होती है। भाजपा कार्यकर्ता संघर्षरत रहकर कर वैश्विक महामारी के इस दौर में लोगों से इससे निपटने हेतु जन जागरण कर जरूरतमंदों के बीच निरंतर खाद्यान्न एवं उनके जरूरत की मूलभूत वस्तुओं को मुहैया करा रही है जो निश्चित तौर पर दिहाड़ी मजदूरों व आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए अतिआवश्यक थी।
भाजपा मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई तक किए जाने के पश्चात बेगूसराय भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए। इस हेतु विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार उन तक खाद्यान्न पहुंचाने की जिम्मेदारी का निर्वहन किया जा रहा है। विपत्ति के काल में है अपनों की पहचान होती है और राष्ट्र पर आई इस विपदा के काल में हम आमजनमानस के बीच इस नाते के साथ खड़े हैं कि हमने सबका साथ सबका विश्वास के नाम पर वोट मांगा है। तो हम इनके साथ मजबूती से खड़े रहकर आपदा के काल से जूझने में इनके इरादों को ना केवल सशक्त करेंगे अपितु राष्ट्रीय विपदा से निवारण भी जल्द पाएंगे।
बेगूसराय जिले के सभी जरूरतमंद परिवार तक खाद्यान्न अथवा अन्य किसी प्रकार की सहायता पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है और हम सब उस जिम्मेदारी के निर्वहन हेतु निरंतर सजग एवं तत्पर हैं। सोशल डिस्टेंसिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आम लोगों से सतर्कता की अपील कर हम उनके बीच जाकर उनकी जरूरत की वस्तुओं को उन तक मुहैया कराते हैं जिससे उनका विश्वास अडिग रहें एवं वो लॉकडाउन का पालन कर कोरोना खिलाफ के इस जंग में सरकार को अपनी सहभागिता दें।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला महामंत्री कृष्णा मोहन पप्पु,नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजेश सोनी, राजेश रश, मृत्युंजय कुमार वीरेश, विजय कुमार, महेश सिंह एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।