Fri. Jul 18th, 2025

कायस्थ कल्याणकारी सभा के उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के 22 पदाधिकारियों की सूची जारी

न्यूज़ डेस्क ::–

16 अप्रैल 2020 गुरुवार

कायस्थ कल्याणकारी सभा गुरु नानक जयंती के अवसर पर 22 पदाधिकारियों की सूची जारी किया।

कोर कमेटी के निर्णय अनुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संजय कुमार अम्बष्ट ने दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के 22 पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि नारी विकास की धरोहर है। नारी विकास के बिना विकास की कल्पना मिथ्या भ्रम है। नारी अब अबला नहीं सबला है। हर मोड़ पर उसके विकास का परचम लहरा रही है। सबला नारी दहेज दानव को धराशायी करते हुए विकास का पर्याय नारी बनी है।

दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के 22 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई जिसमें
दिल्ली में सुमन सक्सेना को दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, वीरेन्द्र कुमार सक्सेना को दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड में संजीव सक्सेना को उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड में रवि श्रीवास्तव को झारखणड़ प्रदेश सचिव, पश्चिम बंगाल में कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष, अमृता श्रीवास्तव को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ,उत्तर प्रदेश में चन्द्रशेखर श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश सचिव पश्चिम जोन, प्रवीण रावत को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम जोन, युवा प्रकोष्ठ बनाई गया है।

बिहार प्रदेश के कोर कमेटी के 18 पदाधिकारियों का मनोनयन पूर्व में घोषित कर सभी पदाधिकारियों का मनोनयन प्रमाण पत्र भी निर्गत किया जा चुका है और अब 11 बिहार प्रदेश कार्यकारणी सदस्य में

अशोक कुमार दास, बेतिया, अश्विनी कुमार कंठ, सुपौल, मनोज कुमार, समस्तीपुर, अभिषेक रंजन, मोतिहारी, अखिलेस्वर लाल, भोजपुर, अमन कुमार, कैमूर, अरविंद कुमार कर्ण, मधुबनी,कौशल कुमार दास, अररिया, अमित कुमार, नालंदा, सूरज कुमार वर्मा, पूर्णिया, ॠषिकेश कुमार वर्मा, वैशाली, नितीश कुमार अंशु ओ मधुबनी जिला सचिव, अभय कुमार कंठ, सुपौल जिला कोषाध्यक्ष, संजय कुमार दास को सुपौल जिला उपकोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री पुनीत जौहरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, श्रीमती साधना श्रीवास्तव, बिहार संगठन मंत्री श्री ब्रजेश कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजीव कुमार वर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि विकास का परचम लहराइए एवं संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए अपने दायित्वों को पूर्ण करें।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed