Wed. Feb 12th, 2025

बाबा साहेब का सपना “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के निर्माण को प्रतिबद्ध केंद्र सरकार — राज किशोर सिंह

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

14 अप्रैल 2020 मंगलवार

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। अनेकता में एकता यहां की सबसे बड़ी पहचान है।  यहां का संविधान सर्वोच्च है। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर भाजपा, बेगूसराय के द्वारा विभिन्न मंडलों में उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन संविधान के रक्षार्थ, भारतीय एकता, अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए समर्पित रहा। आज केंद्र की सरकार उनके सपनों के भारत “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के निर्माण को प्रतिबद्ध होकर समाज के हर वर्ग के लोगों में समानता का अधिकार लाकर, सर्वस्पर्शी भाजपा के रूप में समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।

जिससे ना केवल भारत के सामाजिक व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है। अभी तो समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव भी खत्म होता जा रहा है। संविधान बचाने के नाम पर जिस प्रकार से अपनी राजनीतिक विरासत बचाने में जुटे विपक्ष ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नाम का सहारा लेकर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया है। उसके ठीक विपरीत भारतीय जनता पार्टी एवं उनके सहयोगी दलों ने अपने साफ नियत को आधार बनाकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में एकता एवं सद्भाव को स्थापित करने का काम कर रही है।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने भारतीय अर्थव्यवस्था के समानुपातिक एक ऐसे सामाजिक संरचना की कल्पना की थी जहां हर जाति धर्म के लोग आपस में जुड़ कर समरसता के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत का निर्माण करेंगे।

इस मौके पर भाजपा निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर हम सब एक संकल्प के साथ समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जिससे भारतीय सामाजिक संरचना सुदृढ़ होकर संपूर्ण विश्व को अपने एकात्मवाद से प्रेरित करेगी।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा की सामाजिक सद्भाव ही भारतीय सभ्यता संस्कृति के पोषक के रूप में अनादिकाल से भारत की विशेषता को परिलक्षित करता रहा है एवं वर्तमान में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पुनः उस सामाजिक सद्भाव को प्रगाढ़ता प्रदान करें एक भारत श्रेष्ठ भारत के बाबासाहेब के सपनों को साकार किया जा रहा है।

मौके पर भाजपा नगर मंडल द्वारा कोरोना के वैश्विक महामारी में आर्थिक रूप से कमजोर वैसे लोगों के बीच कच्चे राशन सामग्री का वितरण किया गया। जो दैनिक मजदूरी का कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करते थे।साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आगामी 3 मई तक लॉकडाउन में किसी भी व्यक्ति को जरूरत की कोई भी सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी।

भाजपा का हरेक कार्यकर्ता निश्चित तौर पर सेवा के भाव के साथ ऐसे लोगों के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ तबतक कार्यरत रहेगा जबतक की हालात सामान्य न हो जाएं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की महामारी से बचने का केवल एक ही उपाय है कि आप घरों में रहे एवं सुरक्षित रहें।

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम, नगर-2 अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, मिर्तुंजय कुमार वीरेश, राजेश रास एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed