बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
8 अप्रैल 2019 बुधवार
कोरोना महामारी प्रकोप के कारण आमलोगों पर इसकी बड़ी मार पड़ी है। जिसके बाद कई संघ, संगठन गरीब और जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे है। वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहा है।
समिति की अध्यक्षा सरिता सुलतानियां ने टीम के सदस्य अनीता राय के साथ ऊलाव में 50 जरूरतमंदों के बीच राशन का वितरण किया। वहां उन्होंने मुसहरी टोला समेत आसपास के जरूरतमंदों को अनाज और जरुरी सामान दिए गए।
जरूरतमंदों के बीच चूड़ा, चीनी, मुढ़ी, सत्तू, होर्लिक्स, बिस्कुट, तेल, शैम्पू, साबुन, सर्फ़, सहित आटा, दाल का भी वितरण किया गया। वितरण के साथ साथ इनलोगो ने घूम घूम कर सभी को कोरोना वायरस महामारी से बचाव के प्रति जागरूक किया।
वितरण कार्यक्रम से पहले सभी के साबुन से हाथ धुलाये गए। वनवासी कलयाण समिति अध्यक्ष सरिता सुलतानियां ने लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए मुहं और नाक ढक कर रखने, गर्म पानी पीते रहने, पौष्टिक आहार लेने, एक दूसरे से दुरी बनाये रखने का सुझाव दिया। साथ ही लॉक डाउन का पालन करने और घरों में ही रहने का आग्रह किया।
वितरण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंशिंग का भी पालन किया गया। उन्होंने कहा की आगे भी उनकी समिति जरूरतमंदों की मदद करने और अपनी सेवा देने को तैयार रहेगी। कार्यक्रम में वार्ड 03 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक महतो, निशांत कुमार भी उपस्थित थे। जबकि वीणा हिसारिया, संगीता हिसारिया, सुधा मसकरा, प्रीति मस्करा, ममता अग्रवाल, ममता शर्मा, मंजू शर्मा, किरण रूंगटा, पूजा अग्रवाल, सविता अग्रवाल आदि ने जरूरतमंदों की राहत सामग्री जुटाने में मदद की।