Tue. Feb 10th, 2026

बीजेपी के 40वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन कर पार्टी की स्थापना के मूल उद्देश्य एवं संस्थापकों के पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

6 अप्रैल 2020 सोमवार

आज भारतीय जनता पार्टी के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर संपूर्ण जिले में विभिन्न स्थलों पर, जिला कार्यालय समेत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडोत्तोलन कर पार्टी की स्थापना के मूल उद्देश्य एवं संस्थापकों के पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि आज हमें गर्व की अनुभूति होती है कि हम एक ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता है जो विश्व में सर्वाधिक कार्यकर्ताओं की पार्टी है। वह पार्टी जो राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानकर अपने नीतिगत फैसलों एवं अटूट विश्वास के दम पर दो से दोबारा तक के सफर को फलीभूत करने में सफल रही है। उस पार्टी का कार्यकर्ता होना निश्चित तौर पर सुखद अनुभूति से पूरित है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक काल में विभिन्न प्रकार के संघर्षों को देखते हुए भी निष्ठावान होकर राष्ट्र सेवा में समर्पित रहकर जिन लोगों ने पार्टी की आधारशिला को चट्टानी मजबूती प्रदान किए। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उसी चट्टान की आधारशिला पर मजबूत एवं सशक्त परिवार के विस्तार का कार्य कर रहे हैं।  हमें या विश्वास है कि राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सम्प्रभुता को अक्षुण्ण रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पूर्ण रूप से समर्पित है।  भविष्य में भी राष्ट्रहित समाजहित के भाव के साथ आम जनमानस के सुखो एवं दुखों में सहभागी बनकर हम सब एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण को प्रतिबद्ध रहेंगे।

इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल की भांति नहीं बल्कि परिवार के रूप में विगत 40 वर्षों से पूर्ण समर्पण एवं सच्ची निष्ठा त्याग के साथ कार्य कर रही है। दो सांसदों से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ करने वाली पार्टी आज विश्व की सर्वाधिक कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनकर विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की सत्ता में काबिज है। तो निश्चित तौर पर यह उसके समर्पण एवं सेवा के भाव का ही प्रतिफल है। देश को कई महान विभूतियां एवं सच्चे राष्ट्र नायक को सौंपने वाली यह पार्टी निश्चित तौर पर रत्नगर्भा रही है। जिसने समय-समय पर एक से बढ़कर एक शौर्यवान, नीतिवान एवं कुशल नेतृत्व कौशल वाले प्रतिनिधियों को राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है। आज जब संपूर्ण विश्व प्रधानमंत्री के यशस्विता एवं दृढ़निश्चयता के भाव को देखकर ना केवल हतप्रभ है बल्कि उनके परिश्रम की पराकाष्ठा के अनुकरण को भी तैयार है। तो निश्चित रूप से हम यह कहने में गर्व महसूस करते हैं कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति सच्चे समर्पण से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर भारतीय सभ्यता संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारियों को निभाते हुए तेज गति से विकास को भी प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी कहा कि संपूर्ण विश्व में यदि सर्वाधिक युवाओं को एक साथ जोड़ने का काम यदि कोई पार्टी करती है तो वह इकलौती भारतीय जनता पार्टी है। वटवृक्ष की भांति पिछले 40 वर्षों से जिन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को अपना सर्वस्व समर्पित किया है। वैसे लोगों के छत्रछाया में आज भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता को एक्शन रखने के लिए एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए दिन-रात प्रयत्नशील है। विभिन्न माध्यमों से विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता आज गर्व की अनुभूति के साथ यह कहता है कि भाजपा ना केवल राजनीतिक पार्टी के रूप में विगत 40 वर्षों से कार्य कर रही है बल्कि मां भारती के यशगायण को संपूर्ण दिशाओं में गुंजायमान कर रही है। साफ नियत सही विकास को अपना कर्तव्य पथ मान कर एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में समर्पित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सभ्यता संस्कृति के साथ साथ भारत की ऐतिहासिक था एवं गौरवशाली इतिहास के रक्षण को भी प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष संजय सिंह, जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, आसुतोष पोद्दार हीरा, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, नगर अध्यक्ष रूपेश गौतम, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, निरंजन सिंह, मिर्तुंजय कुमार वीरेश, आलोक बँटी, मन्टुन मिश्रा, पंकज भारती उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed