बेगूसराय ::–
5 अप्रैल 2020
रविवार
सरकार की योजनाओं को आमजन तक संचार माध्यमों के द्वारा पहुंचाने के लिए आज भाजपा ने अपने आईटी सेल का गठन कर उसकी घोषणा की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने भाजपा आईटी सेल के संयोजक के रूप में आलोक कुमार बंटी, सह-संयोजक के रूप में मंटुन मिश्रा एवं रोशन कुमार झा की घोषणा की।
इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आपको मिला यह दायित्व निश्चित तौर पर संचार के विभिन्न माध्यमों से आम लोगों तक सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को पहुंचाने में कारगर सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि आईटी सेल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी देश के युवा वर्गों के संपर्क में आकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता का बोध कराने के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं, भूत भविष्य व वर्तमान की संपूर्ण जानकारियां साझा कर राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का कार्य करती है।
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर उन्हें बधाई संदेश देते हुए कहा कि आपको मिली जिम्मेदारियों के सफल संपादन से भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। आधुनिकता के इस दौर में संचार के विभिन्न माध्यमों से आम लोगों से जुड़े रहना एवं उन तक सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा उपलब्ध कराने के साथ-साथ भिन्न प्रकार की बहुआयामी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी आईटी सेल से जुड़े लोगों की है एवं आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यकुशलता से हम सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं विभिन्न प्रकार की जानकारियों को अधिकाधिक लोगों तक साझा करेंगे जिससे न् केवल आम जनमानस लाभान्वित होंगे बल्कि पार्टी को ही मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुन्दन भारती, बलराम कुमार, अनिल सिंह, गौतम सदा, सरिता साहू, जिला महामंत्री राजीव वर्मा, आशुतोष पोद्दार हीरा, जिला कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह, जिला मंत्री अमरेश कुमार, राकेश पांडेय, सुमन कुमारी, युवा नेता मृत्युंजय कुमार वीरेश, नगर मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम, जिला मीडिया सह प्रभारी आयुष ईश्वर समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।