बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
4 अप्रैल 2020 शनिवार
कोरोना वायरस महामारी के समय विभिन्न दलों, संघ, संगठनों द्वारा राहत सामग्री जरूरतमन्द गरीबों के बीच पहुंचाना, मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। इसी सिलसिले में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मृत्युंजय कुमार गोलू के नेतृत्व में बेगूसराय नगर के कचहरी रोड, महमदपुर एवं लोहिया नगर में राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि कोरोना के कारण लॉक डाउन लगने के कारण लोगों के सामने सबसे ज्यादा खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब एवं दैनिक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। इसी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूरे बेगूसराय के सभी इकाइयों के द्वारा सैकड़ों कार्यकर्ता लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर छिड़काव, मास्क साबुन वितरण आदि कार्यक्रम चला रहा है। कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहा है। आज बेगूसराय में नगर राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम किया गया। उन्होंने आह्वान किया दल, पार्टी, विचारधारा से ऊपर उठकर सभी को एक होकर इस महामारी का मुकाबला करना होगा।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव कुमार एवं राहुल कुमार सोनू ने कहा कि आज बेगूसराय नगर में 200 परिवारों के बीच 5kg आटा, ढाई किलो आलू, नमक पैकेट का वितरण किया गया एवं जरूरतमंद लोगों को जिनको सबसे ज्यादा जरूरत है उनके बीच के वितरण कार्यक्रम किया गया। खासतौर पर वैसे छात्र जो बेगूसराय नगर के विभिन्न मोहल्लों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, ई रिक्शा वाले, रोज मजदूरी करने वाले, जिनके पास राहत सामग्री अभी तक नहीं पहुंचे थे। उनके पास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मृत्युंजय कुमार गोलू एवं बरौनी कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष ऋषि राज ने कहा कि आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम लखन सिंह के द्वारा राहत सामग्री संगठन को उपलब्ध कराई गई। इसके लिए संगठन उन्हें धन्यवाद देता है। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री अभियान लगातार चलाया जाएगा। खासतौर पर जहां सरकार के द्वारा अन्य लोगों को जन सुविधा नहीं नहीं पहुंची है ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन्हें राहत सामग्री पहुंचाया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य सामग्री भी बांटा जाएगा।
इस मौके पर लोहिया नगर के पूर्व वार्ड पार्षद बृजेश कुमार प्रिंस, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, ऋषि राज, सुनील गुप्ता, सिकंदर, चंदन, बृजेश, राजा, सोनू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।