Tue. Feb 10th, 2026

शहर के मोहल्लों को सैनिटाइज कर भाजपा कार्यकर्ता ने आम जनों के सुख-दुख में भागीदारी होने का परिचय दिया

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

02 अप्रैल 2020 गुरुवार

कोरोना वायरस  महामारी का रूप लेते जा रहा है।  इससे बचने का अनेकों उपाय में  घर में  रहना एवं अपने आसपास  सैनिटाइज करना प्रमुख है। इस दुख की घड़ी में विभिन्न राजनीतिक दल एवं समाजसेवी अपने स्तर से समाज के वैसे तबकों को जागरूक एवं मदद कर रहे हैं, जो असमर्थ और असहाय  है। जबकि कई राजनीतिक दल  मोहल्लों  को सैनिटाइज करने का भी काम कर रहे है।

इसी क्रम में आज नगर मंडल भाजपा की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष रूपेश गौतम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यस्ततम बाजार चट्टी रोड के दुकानों, लोहियानगर और विष्णुपुर के कई मोहल्लों को सैनिटाइज करने का काम किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है और आज जब राष्ट्र संकट में है तो ऐसे समय में हर भाजपा कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन को तत्पर है। जगह जगह पर आवश्यकतानुसार भोजन, राशन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगों की सुविधा के अनुसार कार्य किया है और ऐसे समय में हमसब बेगूसराय में एकजुट होकर कोरोना के इस वैश्विक महामारी से बेगूसराय को सुरक्षित रखने का दृढ़कल्प लेकर काम कर रहे हैं।

 

जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु ने कहा की सैनिटाइजेशन का यह काम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर चलता रहेगा। जब तक आपदा का यह समय समाप्त ना हो जाए। इसके साथ-साथ हम हर जरूरतमंद तक आवश्यकता के मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी तत्पर हैं। बेगूसराय के कोने-कोने में जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पिछले कई दिनों से कार्य किया है। वह हमें यह विश्वास दिलाता है कि इस महामारी के दौर में हमारी एकजुटता और हमारा दृढ़ संकल्प कोरोना के खिलाफ जारी जंग में हमारी विजय सुनिश्चित करेगा।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने कहा कि बेगूसराय नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा उनके निजी कोष से भाजपा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए गए सैनिटाइजेशन मशीन से भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यों को गति मिली है। अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का जो कार्य किया जा रहा है। उससे वहां की स्थानीय जनता उनके प्रयासों को सराहा है। भाजपा कार्यकर्ता इस क्रम में लोगों से सुरक्षित रहने एवं अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकलने की अपील भी कर रहे हैं।

आज जब संपूर्ण विश्व इस वैश्विक महामारी से त्रस्त है।  ऐसे में भारत जैसा विकासशील देश जिस संयम एवं दृढ़निश्चयता के साथ इस जंग में खड़ा है। वह निश्चित तौर पर अन्य देशों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। दिहाड़ी मजदूरों, आर्थिक रूप से पिछड़े बंधु बांधवों तक निरंतर अपनी सेवा पहुंचा कर हम सब उन्हें भी महामारी के खिलाफ जंग में यह विश्वास दिला रहे हैं कि किसी भी परिस्थिति में हम आप से विमुख होकर नहीं जाने वाले हैं।

इस मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण मोहन पप्पु, जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, राजेश रस, लालबहादुर महतो, विवेक गौतम, मिर्तुंजय कुमार वीरेश, अक्षय आर्य, आयुष ईश्वर, भीम कुमार, शशांक कुमार एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed