Sun. Jul 20th, 2025

लोजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के, शिवम बने अध्यक्ष और सुमन सचिव

मंसूरचक(बेगूसराय) ::–

मिंटू झा ::–

08 मार्च 2020 रविवार

समरस समाज के निर्माण में लोजपा का महत्वपूर्ण योगदान है। पार्टी ने कभी भी जात-पात और धर्म संप्रदाय की राजनीति नहीं की बल्कि समाज के अंतिम पायदान को आगे लाने का हरसंभव प्रयास किया और यही हमारे नेताओं का संकल्प भी है। ये बातें लोजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भोला बसंत ने प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय हवासपुर पश्चिम परिसर में रविवार को कही।

उन्होंने कहा कि लोजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ बेगूसराय के कलाकारों को उचित मंच मुहैया करने हेतु सतत प्रयत्नशील है। मौके पर उपस्थित लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह सौलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अपने विकास के चर्मोत्कर्ष पर है। ये भी कहा कि लोजपा गरीबों, शोषितों एवम वंचितों के हित के लिए काम करती है और करती रहेगी।

उक्त अवसर पर अहियापुर गाँव के उदीयमान लोकगायक शिवम चौधरी को लोजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष एवम सुमन कुमार को सचिव मनोनीत किया गया। लोजपा नेता भोला बसंत, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह सौलंकी आदि ने संयुक्त रूप से शिवम चौधरी और सुमन कुमार को मनोनयन पत्र प्रदान कर अध्यक्ष एवम सचिव बनाने की घोषणा की।

शिवम चौधरी के मनोनयन पर बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह सिने अभिनेता अमिय कश्यप, चरित्र अभिनेता अरुण शांडिल्य, रंजीत गुप्त, पंकज पराशर आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed