Tue. Feb 10th, 2026

जन अधिकार पार्टी लो० ने नियोजित शिक्षकों के “समान काम का समान वेतन” मांग के समर्थन में धरने पर बैठा

आरा : भोजपुर ::–

बबलू कुमार-

7 मार्च 2020 शनिवार

जन अधिकार पार्टी लो के द्वारा जन अधिकार पार्टी लो० के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी के तबीयत खराब होने के बावजूद भी नियोजित शिक्षकों के समान काम का समान वेतन मांग को समर्थन एवं दरोगा बहाली में हुई धांधली के विरोध में पूरे बिहार के जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे शिक्षकों को वहां जाकर समर्थन किया गया। साथ ही जिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुक्तेश्वर उपाध्याय एवं संचालन कर्ता राजू कुमार ने जन अधिकार पार्टी के सभी दर्जनों कार्यकर्ताओं को स्वागत एवं बधाई दी।

जिलाध्यक्ष डॉ० ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांग जायज है। अगर कोर्ट के आदेश के भी अवहेलना कर सरकार नहीं मानती है कि निश्चित रूप से हिटलर शाही कानून को अपना रही है। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। साथ ही युवा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बबन यादव ने कहा कि यह शिक्षकों का आंदोलन 13 दिन हो गया। सरकार के द्वारा अपना जनप्रतिनिधि भेज कर बात करना चाहिए।  नहीं तो होली के बाद जन अधिकार पार्टी पूरे बिहार में शिक्षकों के समर्थन में बहुत बड़ी आंदोलन होगा जो सरकार के शिक्षकों के आगे झुकना होगा।

युवा अध्यक्ष रघुपति यादव ने कहा कि भोजपुर जिले से सभी युवा शिक्षकों के समर्थन में आगे आएंगे और बिहार सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। समर्थन में आए जिलाध्यक्ष डा० ब्रजेश कुमार सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष डा० बबन यादव, युवा अध्यक्ष रघुपति यादव, युवा प्रदेश सचिव लड्डू यादव, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा, रितेश कुमार, मनोज कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed