मधेपुरा ::–
रूपेश कुमार ::–
23 फरवरी 2020 रविवार
मधेपुरा में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन रसोईया संघ जिला कमेटी मधेपुरा का जिला स्तरीय रसोईया कार्यकर्ता की बैठक सीपीआईएम कार्यालय में गणेश मानव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने कहा कि आज रसोईया विश्व की पीड़ित और अपेक्षित प्राणी है। इनके साथ सरकार सौतेला व्यवहार करती है। उसमे भी मात्र 15 सौ रुपए व भी 10 महीना का ही मात्र देती है । इसी के विरोध पटना में प्रदर्शन होगा। हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि सभी रसोइया को 18 हजार रुपए वेतन दिया जाए।
वहीं रसोईया संघ के जिला संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश मानव ने कहा कि जब तक सरकार रसोईया के साथ अन्याय करना बंद नहीं करेगी, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
प्रत्येक रसोईया को साल में पूरे 12 महीना का वेतन, सरकारी कर्मचारी का दर्जा, इंदिरा आवास, शौचालय, रिटायर के बाद पेंशन तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर चंद्रिका सिंह चौहान, विजय कुमार, चंदेश्वरी यादव, जयराम शर्मा, विमल विद्रोही, दयानंद ऋषिदेव, बालकिशोर, चंद किशोर यादव, श्यामा देवी, अनीता देवी, कमलेश्वरी रजक, सीता देवी ,छोटी देवी, पूजा देवी, सुलेखा खातून, जलेश्वरी देवी, मानिक दास, पूजा देवी ,दिनेश साह,सुनीता देवी ,मनोरमा देवी ,शांति देवी, पुर्नी देवी सहित अन्य मौजूद थे।