बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
31 जनवरी 2020 शुक्रवार
आज युवा जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यालय में संगठन की मजबूती एवं इसके विस्तार करने को लेकर एक विस्तारित बैठक आयोजित की गई।
जिसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव मुकेश कुमार कुशवाहा ने किया। बैठक से पूर्व आधुनिक बिहार के निर्माता सह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डाक्टर श्री कृष्ण सिंह जी की 59 वां पुण्य तिथि मनायी गयी एवं बिते दिनो संगठन के होनहार कार्यकर्ता सोलजर कुमार के सड़क दुर्घटना में हुए मृत्यु के उपरांत आज शोक सभा का आयोजन भी किया गया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा उन दोनों के तैलय चित्र पर बारी बारी से माल्यार्पण किया गया। एवं दो मिनट का मौन धारण भी किया गया। वहां पर मौजूद बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा जी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में पंचायत अध्यक्ष की सूची, साथ ही प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सचिव की सूची अविलंब प्रदेश कार्यालय में जमा करने को कहा गया है।
जिसको लेकर आज चेरियाबरियारपूर प्रखंड के अध्यक्ष अर्जुन जी, बखरी प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार जी, मंसूरचक प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार जी, बछवाडा प्रखंड अध्यक्ष आलोक नन्दन जी, के द्वारा पंचायत अध्यक्ष की सूची जिला कार्यालय में जमा करा दिया गया है। शेष प्रखंड अध्यक्ष को जल्द से जल्द सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
ज्ञात हो कि बिते दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के आदेशानुसार आगामी 1 मार्च को पटना के गांधी मैदान में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जायेगा। आगामी दिनों होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड एवं पंचायत और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मजबूत किया जा रहा है।
इस प्रदर्शन में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा जी के नेतृत्व में सूबे बिहार के युवा जदयू के कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएंगे । बेगूसराय जिले से दो हजार से अधिक युवा जदयू के कार्यकर्ता इस शक्ति प्रदर्शन में शामिल होकर इसे एतिहासिक रूप देने का काम करेगी। जिससे माननीय नेता नीतीश कुमार जी के हाथों को और मजबूती मिले।
युवा जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में भी नीतीश कुमार जी के द्वारा आदेशित कार्यक्रम चाहे वो विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हो या जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को लेकर सूबे बिहार में बनने वाली मानव श्रृंखला हो। सभी कार्यक्रमो में युवा जदयू के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ चढकर भाग लिया गया है।
वहां मौजूद जिला उपाध्यक्ष महेश कुशवाहा ने विगत दिनों पूर्व सड़क दुर्घटना में हुए मृत्यु सोलजर कुमार को संगठन के कार्यकर्ता द्वारा हर संभव मदद करने की बात कही गयी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते है। इसलिए हमारा पूरा संगठन पीड़ित परिवार के साथ खडा है।
आज इस बैठक में मुन्ना महतो, विक्रम कुमार, दीपक कुमार को संगठन विस्तार के तहत जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है । बैठक में जिला सचिव आशीष कुमार, सदर प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार, तेघडा प्रखंड अध्यक्ष मनोहर कुमार, बखरी प्रखंड उपाध्यक्ष राहुल कुमार, नीतीश कुमार, मो जहांगीर, दीपक कुमार दीप सहित दर्जनो साथी मौजूद थे।