वीरपुर-बेगूसराय ::–
31 जनवरी 2020 शुक्रवार
वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के वार्ड संख्या तीन एवं वार्ड संख्या 19 मे आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु शुक्रवार को आम सभा आयोजित हुई।वार्ड संख्या तीन मे आम सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्या निशा कुमारी ने की।
इसमे सर्वसम्मति से जानकी देवी को सहायिका पद पर चयन किया गया। वहीं नौला वार्ड संख्या 19 मे आम सभा की अध्यक्षता वार्ड सदस्य संजय कुमार ने की।
इसमे सहायिका पद पर रश्मि प्रीति कुमारी का चयन किया गया। यह जानकारी महिला सुपरवाइजर प्रमिला सिन्हा ने दी। उन्होने बताया कि नियम के अनुसार ही सहायिका का चयन सर्वसम्मति से किया गया है।