Fri. Jul 18th, 2025

जनसंवाद कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री व सांसद गिरिराज सिंह- कांग्रेस ही भारत के विभाजन का जिम्मेदार

साहेबपुरकमाल ::–

बेगूसराय ::–

15 जनवरी 2020

बुधवार

केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दियारा पंचायतों भगतपुर, मनसेरपुर, पहाड़पुर, शादीपुर, मिर्ज़ापुर में जनसंवाद के माध्यम से कांग्रेस को भारत के विभाजन का जिम्मेदार बताए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने धार्मिक आधार पर देश का विभाजन करवाया। जिसके बावजूद भी भारत आज भी धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनकर वैश्विक पटल पर शांति एवं भाईचारे का संदेश दे रहा है। जबकि पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान जैसे अन्य राष्ट्र इस्लामिक राष्ट्र के रूप में उभरे हैं, तो निश्चित तौर पर वहां मुस्लिम बहुसंख्यकओं के साथ धार्मिक आधार पर कोई प्रताड़ना नहीं होती है। जबकि गैर मुस्लिमों के साथ अन्याय व बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया जाता है।

जनसंवाद को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

जिससे हताश होकर एक बड़ी आबादी भारत की नागरिकता प्राप्त करने की इच्छा रखती है एवं भारत की सरकार ने उनकी इच्छाओं को पूरा करने के उद्देश्य इस अधिनियम के तहत धार्मिक रूप से पीड़ित ऐसे गैर मुस्लिमों को नागरिकता देने का काम किया है।

साहेबपुरकमाल विधानसभा, बेगूसराय के तरबन्न गांव में मकर संक्रांति मिलन समारोह के अवसर पर CAA के ऊपर जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस की देश को कमजोर करने की साजिश का पर्दाफाश एवं मोदी सरकार के मूल उद्देश्यों से सभी को अवगत कराया।भारत में रह रहे सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार प्राप्त है एवं उनके साथ धार्मिक आधार पर कभी कोई प्रताड़ना अथवा किसी प्रकार का बर्बरता नहीं किया गया।

परंतु इसके ठीक विपरीत पाकिस्तान में 47 के विभाजन के बाद एक बड़ी आबादी जो गैर मुस्लिम थे। उसके साथ बलात्कार, संपत्तियों पर अवैध कब्जा जैसे अन्य कई जघन्य अपराध निरंतर किए गए। जिसका कारण है कि आज वहां गैर मुस्लिमों की आबादी नगण्य है, ऐसे धार्मिक रूप से पीड़ित एवं शोषित लोगों को भारत सरकार सहर्ष स्वीकार कर उन्हें नवजीवन प्रदान करने का काम करेगी।

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां इस अधिनियम का विरोध कर देश में धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने के साथ अपने वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा दे रही है जिससे देश की शांति व्यवस्था को आघात पहुंचेगा एवं भारत की धर्मनिरपेक्षता बाली छवि को भी धूमिल किया जा रहा है। आज धर्मनिरपेक्ष के रास्ते पर चलकर एक वैश्विक शक्ति बनकर विश्व पटल पर उभरा है। जबकि पाकिस्तान अपने दोहरे व्यवहार के कारण आज संपूर्ण विश्व में अलग-थलग पड़ा है।

आने वाले दिनों में भारत और अधिक मजबूती के साथ उभरेगा। पाकिस्तान में सताए गए गैर मुस्लिमों को भारत अपनी नागरिकता देकर उन्हें सम्मान पूर्वक मूलभूत सुविधाओं से लैस एक सुख में जीवन देने का काम करेगी।

इस मौके पर अमर कुमार, संजय कुमार, कुंदन कुमार, संजय सिंह, कृष्ण मोहन पप्पु, अमरेंद्र अमर, कुंदन भारती, सुमित सन्नी, राजीव वर्मा, इंदु मिश्रा, रौनक कुमार, सुनील कुमार, मिर्तुंजय कुमार वीरेश एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed