Fri. Jul 18th, 2025

AISF ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती, उनके आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

12 जनवरी 2020 

रविवार

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जगहों पर विश्व के युवा के रूप में प्रख्यात स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करके मनाया।

सबसे पहले कार्यानंद भवन में संगठन के जिला अध्यक्ष सजग सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान सबसे पहले स्वामी विवेकानंद के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए एआईएफएफ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमीन हमजा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे, वह एक ऐसे विश्व युवा क्रांतिकारी थे जिन्होंने अपने मुल्क हिंदुस्तान का पूरे विश्व में नाम रोशन किया। स्वामी विवेकानंद को सिर्फ धर्म प्रचारक के रूप में देखा जाना बिल्कुल न्याय संगत नहीं है, क्योंकि उन्होंने ही सर्वप्रथम कोलकाता में छात्राओं का एक स्कूल खोला और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की शुरुआत की। कुछ लोग उनकी तस्वीर को सामने रखकर उनके विचार से बिल्कुल विपरीत चलते हैं ऐसा नहीं होना चाहिए।

जिला अध्यक्ष सजग सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जिनको लोग धर्म प्रचारक के रूप में दिखाते हैं, उन्होंने कहा था इस देश को धर्म से पहले रोटी की जरूरत है। उनका यह विचार देश के अंदर समानता और देश की संस्कृति को बचाने का विचार था। जिसके बिल्कुल विपरीत कुछ एक छात्र संगठन चल रहे हैं। स्वामी विवेकानंद के विचारों आदर्शों पर वर्तमान समय के युवाओं को चलने की जरूरत है।

जिला सचिव किशोर कुमार एवं उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि अपने अल्प जीवन काल में मानवता को आत्मिक विकास व समानता जैसे महत्वपूर्ण पाठ सिखाने वाले और भारत को विश्व में अलग पहचान दिलाने वाले महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर एआईएसएफ के द्वारा बेगूसराय के कोने कोने में याद किया गया।

आयोजित सभा के मौके पर उपाध्यक्ष शंभू देवा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाधार सिंह, ऋषभ कुमार, बरौनी अंचल अध्यक्ष कैसर रेहान सहित दर्जनों छात्र नौजवान उपस्थित थे।

श्री कृष्ण महिला कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष अप्सरा कुमारी के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करके मनाया गया। मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष अप्सरा कुमारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद समान शिक्षा के पक्षधर थे और वर्तमान समय में हम छात्र नौजवानों को उनके विचारों और आदर्शों पर चलना चाहिए।

इकाई अध्यक्ष साफिया प्रवीण एवं महाविद्यालय प्रतिनिधि सोनी कुमारी ने कहा कि आज युवा दिवस के मौके पर हम लोग संकल्प लेते हैं कि स्वामी विवेकानंद के बताए हुए विचारों और आदर्शों पर हम लोग चलने का काम करेंगे। छात्र संघ सह सचिव आशिया प्रवीण, उपाध्यक्ष नव्या, महासचिव रूपम सहित दर्जनों छात्राएं उपस्थित थी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed