Fri. Jul 18th, 2025

मैं जदयू एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सिपाही हूँ- भगवान सिंह कुशवाहा

भोजपुर (बिहिया) ::–

बबलू कुमार :-

9 जनवरी 2020

गुरुवार

भोजपुर जनता दल यूनाइटेड की शाहपुर विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओ की एक बैठक बिहिया नगर स्थित साहू धर्मशाला में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अशोक प्रजापति एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष राम महतो ने किया।

इस दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जदयू के बरिष्ठ नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में अपनी बातों से जोश भरते हुए कहा कि मैं जदयू एवं माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक सिपाही हूं एवं जनता ने जब भी मुझे याद किया है। मैं उनके साथ रहा हूं और जब याद कीजिए मैं आपके साथ हूं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने बिहार सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को जनता एवं कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया।

उनके साथ जदयू शाहाबाद प्रभारी नवीन आर्या, पूर्व सांसद मीना सिंह, विधायक प्रभुनाथ राम, जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य गंगाधर पाण्डेय, पूर्व मुखिया सह जदयू नेता मो.जुबेर खा, मुखिया सुसुमलता, मोहम्मद नियाज खान व जदयू नेता लाल बहादुर महतो ने भी सभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान सरोज कुशवाहा, रामशंकर यादव, मृत्युंजय कुशवाहा, रामकुमार सिंह, गुड्डू कुशवाहा, छोटक कुशवाहा व अन्य कई लोगों के द्वारा पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को बुके एवं अंग बस्त्र से सम्मानित किया।इस दौरान काफी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed