Tue. Feb 10th, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल के 5 स्टेशनों पर मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

समस्तीपुर ::–

सत्यम कुमार महतो-

16 दिसंबर 2019

सोमवार

समस्तीपुर रेल मंडल के 5 स्टेशनों पर यात्रियों को अगले साल 2020 में लिफ्ट की सुविधा मिल सकती है। रेल मंडल ने रक्सौल, बेतिया, नरकटियागंज, मधुबनी और जयनगर स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का निर्णय किया है। हर स्टेशन पर दो लिफ्ट यात्रियों के लिए आवाजाही के लिए लगाए जाएंगे। जिससे दोनों छोर से आने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। जिससे इन स्टेशनों पर यात्री सुविधा का विस्तार हो सकेगा।

इसके लिए रेलवे की ओर से निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद यहां निर्माण कार्यों की शुरुआत की जाएगी। इस लिफ्ट के निर्णय पर रेल मंडल को 2.72 करोड़ की लागत आएगी। निविदा के बाद 6 माह में इसके निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हर लिफ्ट की क्षमता 13 यात्रियों को आवाजाही की होगी। इस राशि में लिफ्ट के साथ ही फ्लोर आदि का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशनों पर यात्रियों को लिफ्ट की सुविधा पहले से ही मिल रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed