वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
12 दिसंबर 2019
गुरुवार
वीरपुर प्रखंड कार्यलय स्थित मतगणना कक्ष में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। इस बार कई निवर्तमान अध्यक्ष फिर से चुने गए। वहीं कुछ नए लोग भी चुनाव जीते।
इसमें नौला पंचायत से अरुण प्रसाद सिंह अध्य्क्ष पद पर विजयी घोषित हुए। अरुण प्रसाद सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार सिंह को 175 वोटों से पराजित कर तीसरी बार पैक्स अध्य्क्ष पद पर काबिज हुए। अरुण प्रसाद सिंह को 920 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार सिंह को 745 मत प्राप्त हुए।
डीहपर पंचायत से मनोज कुमार सिंह अध्य्क्ष पद पर विजयी घोषित हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल कुमार को 30 मतों से पराजित किया। मनोज कुमार सिंह को कुल 290 मत मिले। राहुल कुमार को 260 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर पंकज कुमार सिंह रहे। इन्हें 256 मत प्राप्त हुए।

भवानंदपुर पंचायत से बबीता देवी विजयी घोषित हुए।बबीता देवी ने काटे की टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमन कुमारी को मात्र 17 मतों से पराजित कर दूसरी बार पैक्स अध्य्क्ष पद पर काबिज हुई। बबीता देवी को 340, सुमन कुमारी को 323 एवं संजय कुमार पासवान को मात्र 55 मत प्राप्त हुए।
वीरपुर पूर्वी पंचायत से अध्य्क्ष पद पर संतोष कुमार विजयी घोषित हुए। संतोष कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 340 मतों से पराजित किये। संतोष कुमार को कुल 546 मत मिले। वहीं संजीव कुमार को 206 मत मिले।
वीरपुर पश्चिम पंचायत से अध्य्क्ष पद पर प्रमोद चौधरी विजयी घोषित हुए। प्रमोद चौधरी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अरुण राय को 197 मतों से पराजित कर दूसरी बार अध्य्क्ष पद पर काबिज हुए। प्रमोद चौधरी को कुल 525 मत मिले। वहीं अरुण राय को 328 मत प्राप्त हुए।
जगदर पंचायत से राजेश कुमार अध्य्क्ष पद पर विजयी घोषित हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद महतों को 86 मतों से पराजित किया। राजेश कुमार को कुल 394 मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी अरविंद महतों को 312 मत मिले। तीसरे स्थान पर रंजीत यादव एवं चौथे स्थान पर विक्रम रहे।
पर्रा पंचायत से अध्य्क्ष पद पर फूलदेव शर्मा विजयी घोषित हुए। इन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी श्रवण पोद्दार को 448 मतों से पराजित कर तीसरी बार अध्य्क्ष पद पर काबिज हुए। फूलदेव शर्मा को कुल 519 मत मिले। वही श्रवण पोद्दार को मात्र 71 मत प्राप्त हुए।
गेंन्हरपुर पंचायत से सुखराम महतों अध्य्क्ष पद पर विजयी घोषित हुए। सुखराम महतों अपने प्रतिद्वंद्वी घनश्याम महतों को 451 मतों से पराजित कर दूसरी बार अध्य्क्ष पद पर काबिज हुए। सुखराम महतों को कुल 615 मत मिले।वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी घनश्याम महतों को 164 मत मिले।
नौला पैक्स से प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए सामान्य कोटि से रविशंकर कुमार, आर्यानंद सिंह एवं शशि भूषण सिंह विजयी घोषित हुए। गेंन्हरपुर पैक्स से पिछड़ा वर्ग कोटि से कृष्णनंदन महतों विजयी घोषित हुए।सभी विजयी प्रत्यशियों को बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया।
मौके पर मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक राजीव कुमार, डीसीएलआर सह प्रखंड के वरीय प्रभारी सच्चिदानंद सुमन, बीसीओ सचिन कुमार,बीएओ हंसलाल राम, सीओ नवीन कुमार चौधरी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रकाश कुमार समेत पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।