बरौनी (बेगूसराय) ::–
नूर आलम ::–
2 दिसंबर 2019
सोमवार
गुप्त सूचना के उपरांत डाबर कंपनी के जाँचकर्ता रंजीत कुमार सिंह, विंदेश्वर सिंह फुलवड़िया थाना पुलिस की मदद से थाना क्षेत्र के राजेंद्र रोड स्थित दुकान से डाबर इंडिया लिमिटेड कंपनी के नाम पर छापेमारी कर नकली पुदीन हरा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति में शोकहारा निवासी लल्लन मिश्रा के पुत्र अजीत कुमार मिश्रा और शंभू राम पिता स्वर्गीय राम सरन राम है। जिनको रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि कंपनी के नाम पर नकली पुदीन हरा फुलवरिया थाना क्षेत्र में बनाकर धड़ल्ले से सप्लाई कर रहे थे। सूचना पाते ही कंपनी के जांचकर्ता फुलवरिया थाना पुलिस के सहयोग से एक किराना की दुकान में छापा मारकर तीन बोरी में पैक नकली पुदीन हरा सहित दो लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फुलवरिया थाना अध्यक्ष ज्योति कुमार के अनुसार बरामद पुदीन हरा की गिनती करने पर टोटल 2560 प्रति सीसी में 30 मिली पुदीन हरा नकली था। साथ में नकली माल बनाने के उपयोग में लाए जाने वाले एक बोतल केमिकल भी बरामद की गई है।
ज्ञात हो प्रति सीसी के हिसाब से 2560 सीसी में लगभग 7 लीटर 680 मीली लीटर टोटल पोदीन हरा बरामद की गई। इस संदर्भ में फुलवड़िया थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 173/19 के तहत मामला दर्ज कर सघन अनुसंधान में जुट गई है।
गिरफ्तार व्यवसाई की पहचान अजीत कुमार मिश्रा वार्ड संख्या तीन एवं शंभू राम पेसर स्वर्गीय राम शरण राम साकिन शोकहारा, वार्ड संख्या छह के रुप में की गई है। गिरफ्तार किए गए युवकों को जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।