वीरपुर बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::-
18 नवंबर 2019
सोमवार
जगदर चौक स्थित आदर्श नाट्य कला रंगमंच पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार की देर संध्या बर्बाद होती अर्थव्यवस्था, बढ़ते अपराध और घटते रोजगार को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता जगदर पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष शम्भू सहनी ने की, जबकि मंच संचालन कांग्रेस नेता रामु राय ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सह नगर विधायक अमिता भूषण ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विदेश नीति से लेकर विकास के हर मामले में फेल हो चुकी है। आम नागरिक भाजपा की सरकार में घुट-घुटकर जीने को विवश है। जनता के विश्वास व देश की रक्षा के लिए अब मात्र कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की नीति से जनता त्राहिमाम हैं।
कार्यक्रम प्रभारी केशर कुमार सिंह ने कहा कि 45 वर्षो में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा हो गया। पिछले छह वर्षो में जीडीपी सबसे नीचे स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि केंद्र की विफलता के खिलाफ 19 नवंबर को जिला मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जुटने का आह्वान किया।उसके बाद 24 नवंबर को प्रदेश स्तरीय रैली में व 30 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली में अधिक से अधिक लोंगो की भागीदारी सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।
नगर विधायक प्रतिनिधि बृजकिशोर सिंह ने कहा कि मनरेगा, गरीबो के लिए सस्ते दाम में खाद्य पदार्थ की सामग्री, बरौनी डेयरी, फर्टीलाइजर, उर्वरक कारखाना, थर्मल पावर, सिमरिया पुल आदि कांग्रेस की देन हैं। मोदी की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी व झूठ बोलकर लोगों को ठग रही हैं।
जनसंवाद कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, नगर विधानसभा अध्यक्ष आलोक कुमार आनंद, कांग्रेस नेता राम स्वरूप सिंह, रत्नेश कुमार टुल्लू आदि ने संबोधित किया। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस नेता डॉ गीता प्रसाद सिंह, डॉ राम सागर सिंह, राममूर्ति सिंह, जयशंकर प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।