बेगूसराय ::–
विजय श्री :-
10 नवम्बर 2019
रविवार
बेगूसराय में जिले के शारीरिक शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस वैठक में दर्जनों शारीरिक शिक्षक उपस्थित हुए। बैठक में जिले तथा राज्य में शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
राज्य से बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में समस्तीपुर जिले से उमेश कुमार, शिवम कुमार राय तथा रजनीश कुमार पांडे उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित शारीरिक शिक्षकों ने सर्वसम्मति से संगठन को खड़ा करने हेतु 15 सदस्यीय परामर्श समिति गठन करने का निर्णय लिया। जिसमें अशोक कुमार सिंह समिति के अध्यक्ष, जबकि रामचंद्र राय समिति के संयोजक के रूप में मनोनीत हुए।
सदस्य के रूप में पिंकी कुमारी, अभिषेक कुमार, रंजन कुमार, पंकज पंडित, रामबाबू सिंह, अनिल कुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, राजेश रंजन, नवल किशोर राय, विश्वजीत कुमार, अरविंद कुमार, विजय पोदार तथा रणधीर कुमार शामिल हैं।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कमेटी के अलावा प्रत्येक प्रखंड से 5-5 शारीरिक शिक्षकों को संगठन के कार्य हेतु जोड़ा जाए। जिले में शारीरिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय से लिखित रूप से मिलने का समय लेकर मिलने का निर्णय लिया गया।
राज्य के शारीरिक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के रूप में वरीयता के आधार पर नियुक्त करने के माननीय उच्च न्यायालय, पटना के न्याय के आलोक में निर्णय लिया गया की इस केस के याचिकाकर्ता रोशन सिंह धोनी को हरसंभव सहयोग जिला के शारीरिक शिक्षक करेंगे साथ ही अगली बैठक में उन्हें बेगूसराय बुलाने का निर्णय लिया गया।
बेगूसराय जिले में बनने वाले “खेल भवन शह व्यायामशाला” का निर्माण बेसिक स्कूल, विष्णुपुर के मैदान में करवाए जाने हेतु माननीय जिला पदाधिकारी, बेगूसराय तथा जिला खेल पदाधिकारी, बेगूसराय को लिखित रूप से मिलकर सामूहिक ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में आए हुए तमाम शारीरिक शिक्षकों तथा हाईकोर्ट में शारीरिक शिक्षकों की लड़ाई लड़ रहे रोशन सिंह धोनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए बैठक की कार्रवाई संपन्न की गई।
इस बैठक में ब्रजेश कुमार, अरुणव पंकज, मुनेश्वर मिश्र, संदीप कुमार, पल्लवी कुमारी, शालिनी कुमारी, उमेश कुमार, रामानुज सिंह, अमरनाथ सिंह, कुंदन कुमार, सुधीर कुमार, संतोष चौधरी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।