Sun. Jul 20th, 2025

वॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम को मंत्री द्वारा सम्मानित व बधाई

 मंझौल-बेगूसराय ::–

नूर आलम ::-

8 नवम्बर 2019

शुक्रवार

मंझौल कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा अनावरण करने पहुंचे बिहार सरकार के लघु सिंचाई एवं कानून मंत्री नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा युवा राष्ट्रीय वॉलीबॉल के खिलाड़ी शुभम कुमार को सम्मानित किया।

इस युवा खिलाड़ी के प्रर्दशन पर पूरे जिले वासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जबकि जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से भी शुभकामनाएं और बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की जा रही है।

बताते चलें कि युवा खिलाड़ी ने वॉलीबॉल में जिला ही नहीं वल्कि देश स्तर पर जो अपनी पहचान स्थापित की है। उससे जिले वासी फूले नहीं समा रहे हैं। जानकारी के अनुसार उक्त युवा खिलाड़ी ने सर्वप्रथम 2014 मे उत्तराखंड के देहरादून में 40 वां जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करने के बाद फिर मुड़कर कभी पीछे नहीं देखा।

2016 में हरियाणा के चंडीगढ़ में आयोजित 41 वां जूनियर नेशनल और जयपुर राजस्थान में आयोजित 19 वां यूथ नेशनल में बिहार के कप्तान के रूप में प्रतिनिधित्व कर राज्य के इकलौते खिलाड़ी के रूप में उभर कर सामने आए। तत्पश्चात 2018 में केरला के कोड़ीकोड में आयोजित 66 वां सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने का भी गौरव प्राप्त किया है।

युवाओं के दिल की धड़कन बन चुके बेगूसराय के लाल शुभम कुमार का ताल्लुक बलिया प्रखंड के राहतपुर गांव से है। जो महान समाजवादी नेता रामसागर सिंह के पौत्र एवं अमर शंकर अगम के पुत्र हैं। इनकी माता अंजू अगम चेरियाबरियारपुर की बेटी हैं तथा बेगूसराय मुख्यालय में शिक्षिका के पद पर पदस्थापित हैं।

बेगूसराय जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव राकेश कुमार, टीम मैनेजर रामनारायण चौधरी सहित अन्य खेल से जुड़े अधिकारियों ने भी शुभम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed