Sun. Dec 28th, 2025

नगर निगम के सफाई कर्मियों की आज 11 वें दिन हड़ताल समाप्त ::: काम पर लौटे सभी कर्मी

बेगूसराय ::–

@ अब सफाई कर्मियों को 350 रुपये प्रतिदिन नया मजदूरी मिलेगी

विजय श्री ::-

07 सितंबर 2019
शनिवार

बेगूसराय नगर निगम के सफाई कर्मियों ने 11 वें दिन जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में वार्ता करने के बाद अपने हड़ताल को वापस ले लिया।

आपको बता दें कि सफाई कर्मी अपने वेतन में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों को लेकर 10 दिन से हड़ताल पर थे। जिससे शहर नरक में तब्दील हो गया था। कचरे का अंबार हर जगह लगा हुआ था। लेकिन आज प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ वार्ता के बाद सभी सफाई कर्मी काम पर वापस आ गए।

इस वार्ता में बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य महामंत्री शशिकांत राय,
जिला मंत्री मोहन मुरारी, नगर निगम सफाईकर्मी के
जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार, जिला मंत्री दिलीप मल्लिक के साथ नगर निगम के उप महापौर राजीव रंजन, नगर आयुक्त अब्दुल हामिद, डिप्टी नगर आयुक्त अरुण कुमार, सदर एसडीएम संजीव कुमार चौधरी के साथ वार्ता हुई। वार्ता में अब सफाई कर्मियों को 350 रुपये प्रतिदिन नया मजदूरी मिलेगी।

इस वार्ता के बाद अब सभी सफाई कर्मियों ने अपना हड़ताल वापस ले लिया। अब नगर निगम के कुल 45 वार्डों में 10 दिनो से सड़े हुए कचरे की साफ-सफाई हो सकेगी। नगर निगम के सफाई कर्मी आज से सफाई करना शुरू कर देंगे।

आपको बता दें कि 10 दिनों में शहर की हालत बद से बदतर हो गई थी। हर जगह कचड़ों का अंबार लग गया था। कचड़ों की सड़ाँध से लोगों का घर से निकलना और सड़क पर चलना मुश्किल हो गया था। हड़ताल समाप्त होने के बाद सभी सफाई कर्मी युद्ध स्तर पर कचड़ों की सफाई कर शहर को फिर चकाचक करने में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed